29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाराहुल पर असम CM का पलटवार, क्या नागरिकों पर गोलियां चलाना चाहते हैं...

राहुल पर असम CM का पलटवार, क्या नागरिकों पर गोलियां चलाना चाहते हैं ?       

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि समस्या का समाधान गोली से नहीं, दिल से निकाला जाना चाहिए।  

Google News Follow

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। मणिपुर हिंसा पर लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं। राहुल गांधी मणिपुर में सेना को उतारने की बात कर रहे हैं। सरमा ने राहुल गांधी के बातों को ख़ारिज करते हुए कहा कि हर समस्या का हल सेना से नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान गोली से नहीं दिल से निकाला जाना चाहिए। सरमा अपने दिल्ली यात्रा के दौरान एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वे नागरिकों पर गोली चलाने की सलाह दे रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी ने संसद में भी अपने भाषण के दौरान कहा कि अगर मणिपुर में सेना को उतार दिया जाता तो सारा तमाशा दो दिन में ही समाप्त हो जाता। यही बात उन्होंने शुक्रवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा था मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मोदी सरकार  मणिपुर में सेना  को क्यों नहीं भेज रही है। अगर ऐसा किया जाता तो हिंसा रुक जाती।
गौरतलब है कि असम मुख्यमंत्री गुवाहाटी में भी एक दिन पहले कुछ ऐसा ही कहा था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना आइजोल में ऐसा ही किया था।उन्होंने बम बरसाए थे। राहुल गांधी एक बार फिर कह रहे हैं कि सेना को मणिपुर हिंसा रोकना चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि इसका क्या मतलब निकाला जाए। क्या वे नागरिकों पर गोलियां चलना चाहते है। उन्होंने कहा कि सेना मणिपुर में स्थाई रूप से समस्या का हल नहीं कर सकती है। वह अस्थायी रूप शांति बहाल कर सकती है,लेकिन स्थायी नहीं हो सकता है। समाधान दिल से लाना होगा, गोलियों से नहीं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार मणिपुर पर बोलने की मांग कर रहा था। लेकिन जब पीएम मोदी संसद में बोल रहे थे तो वे संसद से बाहर चले गए। उनकी मंशा उजागर हो गई। उन्होए आरोप लगाया कि विपक्ष का मणिपुर से कुछ भी लेना देना नहीं है। इसके आड़ में केवल वह संसद को बाधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें           

राहुल संसद में नही, सड़क पर पूछा सवाल, मणिपुर पर दो या 20 मिनट बोले PM!

AAP सांसद राघव चड्डा राज्यसभा से निलंबित, सफाई में जारी किया वीडियो   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें