24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियासीमा हैदर ने PM मोदी, CM योगी और अमित शाह को भेजी...

सीमा हैदर ने PM मोदी, CM योगी और अमित शाह को भेजी राखी, कहा….   

सीमा हैदर ने खुद एक वीडियो बनाकर इस बात की जानकारी दी है।  

Google News Follow

पाकिस्तान से भारत अपने प्रेमी के पास आई सीमा हैदर ने पीएम मोदी, सीएम योगी और अमित शाह और राखी भेजी है। इस बात की जानकारी सीमा हैदर ने खुद एक वीडियो जारी कर दी है। बता दें कि सीमा हैदर जब से भारत आई है तब वह मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। सीमा हैदर पर फिल्म भी बनाई जा रही है। सीमा अपने क्रियाकलापों की वजह से हमेशा मीडिया में उनकी खबर बनती रहती है। अब एक बार फिर पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं को राखी भेजने पर उनकी चर्चा हो रही है।

वीडियो में डाक की पर्ची दिखाते हुए सीमा हैदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत मेरे भाई हैं। मैंने उन्हें राखी भेजी है। मै चाहती हूँ कि मुझे छोटी बहन स्वीकार कर मेरी राखी को स्वीकार करें और रक्षाबंधन के अवसर पर मेरी राखी को कलाई पर बांधे।
इसके अलावा सीमा हैदर ने वकील एसपी सिंह को भी राखी बांधने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वे मेरे बड़े भाई के समान हैं। मै उनका सम्मान करती हूं। वीडियो में सीमा हैदर जय श्री राम और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाती हुई देखी जा सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले सीमा हैदर ने  नाग पंचमी और तीज का त्यौहार भी मनाया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें 

पूर्व राज्यपाल कुरैशी का विवादित बयान “तो मुसलमान चूड़ियां नहीं पहन रखा.. 

PM मोदी को पाकिस्तानी मूल बहन बांधेगी राखी, इस बार देंगी खास तोहफा 

नूंह हिंसा: उपद्रवी और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें