28.2 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाअय्यर का कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों पर सवाल, राव को बताया "सांप्रदायिक" 

अय्यर का कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों पर सवाल, राव को बताया “सांप्रदायिक” 

उन्होंने कहा कि, बीजेपी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं थे बल्कि पीवी नरसिम्हा राव थे।   

Google News Follow

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पार्टी की फजीहत करा सकते हैं। अय्यर ने अपनी आत्मकथा में कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को घेरा है। उन्होंने दावा किया कि पीवी नरसिम्हा राव कांग्रेस के नहीं बल्कि बीजेपी के पहले नेता थे,जो सांप्रदायिक थे। उन्होंने कहा कि राव आडवाणी की बात सुनते थे और साधु संतों से मशविरा करते थे। जब सब कुछ हो चुका था तो उन्होंने कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक में कहा था कि पुराने जमाने में राजा महाराजा जब कोई निर्णय लेना चाहते थे तो वे हिन्दू साधु संतों से पूछते थे। मैंने भी वही किया।

गौरतलब है कि, मणिशंकर अय्यर की पुस्तक मेमॉयर्स ऑफ ए मेवरिक- “द फर्स्ट फिफ्टी इयर्स”(1941 -1991)  21 तारीख को ही बाजार में आ गई है, लेकिन बुधवार को इसका औपचारिक तौर पर विमोचन किया गया। उन्होंने अपने राम रहीम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि, राव ने मेरी यात्रा पर कहा था कि उन्हें मेरी यात्रा से कोई समस्या नहीं है। लेकिन वे धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा से सहमत नहीं है। जिस पर मैंने कहा था कि मेरी धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा में क्या गलत है ? इस उन्होंने कहा था कि मणि नहीं समझते यह एक हिन्दू देश है। यह सुनते ही मैंने कुर्सी पर बैठ गया और कहा कि ऐसा बीजेपी भी बोलती है।

उन्होंने कहा कि, बीजेपी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं थे बल्कि पीवी नरसिम्हा राव थे। बता दें कि नरसिम्हा राव कांग्रेस के 1991से लेकर 1996 तक प्रधानमंत्री थे। इस दौरान अय्यर ने राजीव गांधी द्वारा अयोध्या में किये गए शिलान्यास को गलत बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जब राजीव गांधी को पीएम बनाये जाने की घोषणा की गई तो मुझे आश्चर्य हुआ क्योंकि मैने उन्हें सिर्फ इंडियन एयरलाइंस में पायलट के तौर पर जानता था और वे देश कैसे चलाएंगे?

उन्होंने कहा कि मै राजीव गांधी का विश्वासपात्र नहीं था। उन्होंने कभी मुझसे विचार विमर्श नहीं किया। ऐसा लगता था कि वे मुझे अनुभवहीन समझते थे। राजीव गांधी कभी भी राजनीति मुद्दे पर मुझसे सलाह नहीं लिया। उन्होंने राजीव गांधी की हत्या के बाद राजनीति में लाने का श्रेय सोनिया गांधी को दिया।

ये भी पढ़ें      

 

हिंदी ​और​ मराठी ​सिनेमा की ​लोकप्रिय​ कही जाने वाली अभिनेत्री सीमा देव का निधन​

​​एक ‘M’ एकला चलो’ तो दूसरा ‘M’ ‘माँ, माटी और मानुष​’ पर चलेंगी दांव

चंद्रयान-3: चांद पर तिरंगा लहराने वाले ISRO के वे सात “महायोद्धा”  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें