23 C
Mumbai
Thursday, January 8, 2026
होमदेश दुनियाहर दिन कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहा चंद्रयान-3, प्रज्ञान ने चांद पर...

हर दिन कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहा चंद्रयान-3, प्रज्ञान ने चांद पर खोजे कई पदार्थ      

ऑक्सीजन के अलावा,एल्युमुनियम, सल्फर, कैल्शियम और सिलिकॉन का पता चला है।  

Google News Follow

Related

चंद्रयान-3 एक के बाद एक कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  के मुताबिक़ जहां प्रज्ञान रोवर ने आक्सीजन की पुष्टि की। वहीं, अब जानकारी आ रही है कि ऑक्सीजन के अलावा,एल्युमुनियम, सल्फर, कैल्शियम और सिलिकॉन जैसे पदार्थों का पता लगाया गया है। हालांकि, चंद्रयान -3 का अभी अभियान पूरा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि भारत ने चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कराने ने कामयाब रहा। जिसकी दुनिया भर में इसकी चर्चा हो रही है।
बता दें 23 अगस्त को इसरो ने चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराया था। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया। जबकि चांद पर उतरने वाला चौथा देश है। इससे पहले  अमेरिका, चीन और रूस यह कारनामा कर चुके हैं। चंद्रयान-3 14 दिनों तक चांद अपने मिशन को जारी रखेगा।

वहीं, इसरो ने बताया कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर के मिलने की पुष्टि हुई है। प्रज्ञान के स्पेक्ट्रोस्कोप के अनुसार, कैल्शियम, एल्युमीनियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैगजीन और सिलिकॉन का  पता लगाया गया है। जबकि अभी हाइड्रोजन की खोज की जा रही है।

वहीं मंगलवार को प्रज्ञान रोवर ने एक मैसेज भी भेजा है। जिसमें उसने अपने और विक्रम लैंडर की ताज़ी जानकारी दी है। प्रज्ञान रोवर ने अपने संदेश में कहा कि ” हेलो पृथ्वीवासियो, मै प्रज्ञान रोवर हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सब लोग भी पृथ्वी पर ठीक होंगे। मै चांद के अनसुलझे राज को खोलने के लिए निकल रहा हूं। मै और मेरा दोस्त विक्रम लैंडर अभी सम्पर्क में हैं। हम दोनों यहां ठीक हैं। जल्द ही आपको अच्छी चीजों की जानकारी मिलेगी।

ये भी पढ़ें 

इस साल सावन में दो पूर्णिमा, जाने कब है रक्षाबंधन का मुहूर्त ?     

नीतीश कुमार का पत्ता साफ?, “अगुआ” नहीं, “पिछलगू” होंगे! 

इंडिया’ गठबंधन से घबराए मोदी ने जल्दबाजी में की 38 पार्टियों की बैठक – पृथ्वीराज चव्हाण

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,483फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
286,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें