विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के जरिए इसरो को मिलने वाली कई तस्वीरें और वीडियो इसरो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में विक्रम और प्रज्ञान ने चंद्रमा की सतह, गड्ढों और मिट्टी की तस्वीरें बेंगलुरु स्थित इसरो के मुख्यालय को भेजी हैं। साथ ही इसरो को चांद पर तापमान की भी जानकारी मिल गई है|
इसी बीच आज इसरो ने एक वीडियो शेयर किया है| इस वीडियो में प्रज्ञान रोवर जगह-जगह चक्कर लगाता नजर आ रहा है| इस वीडियो को शेयर करते हुए इसरो ने बताया कि सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया। प्रज्ञान रोवर के इस चक्कर का वीडियो विक्रम लैंडर पर लगे इमेजर कैमरे से शूट किया गया है। इसरो ने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे कोई बच्चा चांदोमामा के आंगन में खेल रहा हो और मां प्यार से देख रही हो, क्या आपको भी ऐसा ही लग रहा है?
इसरो ने दी चंद्रमा पर तापमान की जानकारी: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा पर तापमान की जानकारी दी है। विक्रम लैंडर मॉड्यूल पर ‘चेस्ट’ पेलोड द्वारा मापी गई चंद्र सतह पर तापमान भिन्नता का एक ग्राफ हाल ही में जारी किया गया है। पेलोड पर तापमान मापने के लिए एक उपकरण लगाया गया है, जो सतह से 10 सेमी नीचे जाने में सक्षम है।
‘प्रज्ञान’ ने चांद पर ढूंढी ऑक्सीजन: इस बीच, चंद्रयान-3 मिशन में इसरो को बड़ी कामयाबी मिली है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर ऑक्सीजन सहित कुछ तत्व पाए गए हैं। ‘प्रज्ञान’ रोवर पर लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (एलआईबीएस) उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर यथास्थान माप किया। तभी ये खोज हुई है| ‘प्रज्ञान’ रोवर ने अपने शोध के दौरान चंद्रमा की सतह पर सल्फर (एस) का पता लगाया है। तो वहीं इसरो ने कहा है कि हाइड्रोजन (H) की खोज की जा रही है|
खाद्य सुरक्षा के लिए भारत ने दी कुछ देशों को चावल पर प्रतिबंध से छूट