29 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने विदेशी मेहमानों से कराया नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन का परिचय  

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों से कराया नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन का परिचय  

इस संबंध की फोटो पीएम मोदी ने अपने एक्स हैण्डल पर साझा किया है।  

Google News Follow

Related

पीएम मोदी शनिवार राष्ट्रपति के रात्रिभोज के दौरान राज्य के मुख्यमंत्रियों की विदेशी मेहमानों का परिचय कराते देखे गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा डिनर में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे। इस संबंध की फोटो पीएम मोदी ने अपने एक्स हैण्डल पर साझा किया है। जिसमें खुद पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन,ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीस, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो से परिचय करा रहे हैं।

एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आमने सामने खड़े हैं और पीएम मोदी  मुस्कराकर उनका परिचय करा चाहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नीतीश कुमार से  बातें करते हुए देखे जा सकते हैं। एक अन्य तस्वीर में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  “सुक्खू” दिखाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह इकलौते है जो इस जी 20 के इस रात्रिभोज शामिल हुए थे। बता दें कि कांग्रेस के राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में हवाई जहाज को उतरने की मंजूरी नहीं है। हालांकि , केंद्रीय गृह मंत्रालय दोनों मुख्यमंत्रियों के दावों को गलत बताया था। गृह मंत्रालय का कहना था कि किसी मुख्यमंत्री के जहाज को उतरने की मनाही नहीं है। केवल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऐसा किया गया है।

ये भी पढ़ें

 

ऋषि सुनक पत्नी के साथ अक्षरधाम में स्वामी नारायण का किया दर्शन

बिहार के शिक्षा मंत्री का नया ज्ञान! मोहम्मद पैगंबर को बताया मर्यादा पुरुषोत्तम 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,966फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें