28.7 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामाNews Click Case: ED ने जारी किया नेविल रॉय सिंघम को समन    ...

News Click Case: ED ने जारी किया नेविल रॉय सिंघम को समन      

डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म न्यूज़ क्लिक को फंडिंग का मामला      

Google News Follow

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म न्यूज़ क्लिक (News click funding case) के खिलाफ धन शोधन मामले में शंघाई स्थित अमेरिकी बिजनेसमैन नेविल रॉय सिंघम को समन जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि यह समन विदेश मंत्रालय के जरिये भेजा गया है। पिछले साल चीनी अधिकारियों ने उन्हें समन देने से इंकार कर दिया था। बता दें कि, इसी मामले में न्यूज़क्लिक संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

ईडी ने सिंघम को धन शोधन के मामले में आरोपी बनाया है। दो माह पहले सीबीआई ने न्यूज़ क्लिक के खिलाफ विदेश फंडिंग कानून के उललंघन के मामले में सिंघम को आरोपी  बनाया था। अब उनके खिलाफ समन जारी किया गया है। इस संबंध में अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि नेविल रॉय सिंघम चीनी प्रचार फैलाने में शामिल थे। हालांकि, सिंघम ने इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया है। इस मामले में 100 अधिक जगहों पर छापेमारी की गई थी।

न्यूज़ पोर्टल से जुड़े कई कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं। न्यूज़क्लिक संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर प्रमुख अमित चक्रवर्ती को 2 नवंबर को गिरफ्तार करने के बाद 30 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, न्यूज़ क्लिक का कहना है कि वह कभी किसी चीनी कंपनी या व्यक्ति के कहने पर  जानकारी या समाचार प्रकाशित नहीं किया।न्यूज़ क्लिक ने सिंघम से को निर्देश लेने के आरोपों को ख़ारिज कर दिया है। न्यूज़ क्लिक का कहना है कि” न्यूज़ क्लिक पोर्टल को प्राप्त सभी फंडिंग वैध बैकिंग माध्यम से आया है।

ये भी पढ़ें

 

कांग्रेस ने खेल को भी नहीं बख्शा, भारत की सेमीफाइनल में जीत पर मुस्लिम तुष्टिकरण!  

2 दिन, 3 दिग्गज बिजनेसमैन ने दुनिया को कहा अलविदा, जाने कौन वे धुरंधर?         

PM Modi की सुरक्षा में चूक, गाडी के सामने आई अचानक महिला 

नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आग, यात्रियों ने ट्रेन से कूद कर बचाई जान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें