30 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस ने क्रिकेट को भी नहीं बख्शा, भारत की जीत में मुस्लिम...

कांग्रेस ने क्रिकेट को भी नहीं बख्शा, भारत की जीत में मुस्लिम तुष्टिकरण दांव!

कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने राहुल गांधी के दो साल पुराने ट्वीट को रीट्वीट किया है। 

Google News Follow

 कांग्रेस एक राजनीति पार्टी है जो केवल तुष्टिकरण करती है। यह पार्टी एक बार फिर तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार गई। बुधवार को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी मेंस वर्ल्ड 2023 के सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया और इसी के साथ फाइनल में पहुंच गया। भारत की इस जीत में बॉलर मोहम्मद शमी का बड़ा योगदान है। उन्होंने सात विकेट लिया जिससे भारत की जीत सुनिश्चित हुई। अब इस पर कांग्रेस ने राजनीति शुरू कर दी है।

कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने राहुल गांधी के दो साल पुराने ट्वीट को रीट्वीट किया है। और लिखा है कि आज से कुछ साल पहले जब हिन्दू मुस्लिम की भांग पीकर भक्त मोहम्मद शमी मको गालियां दे रहे थे। तब शमी के साथ केवल राहुल गांधी ही खड़े थे। राहुल गांधी के पोस्ट में लिखा है ” मोहम्मद शमी हम सब आपके साथ हैं ,ये लोग नफरत से भरे हुए हैं, क्योंकि उन्हें कोई प्यार नहीं देता। उन्हें माफ़ कर दो।

 

गौरतलब है कि, 2021 के टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार हुई थी, तो सोशल मीडिया पर शमी को ट्रोल किया गया था। उस समय का ट्वीट कांग्रेस नेता श्रीनिवास अब रिट्वीट किया है। हालांकि इसमें कई ऐसे ट्वीटर हैंडल पाकिस्तानी थे,लेकिन उन्हें भारतीय नामों से ट्वीट किया जा रहा था। इस दौरान कई नेताओं ने शमी का समर्थन किया था। बुधवार को पीएम मोदी ने भी मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की तारीफ़ की थी। उन्होंने लिखा कि ” आज का सेमीफाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और ख़ास हो गया। मोहम्मद शमी की ख़ास गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढ़ी याद रखेगी। वेल प्लेड शमी!
बता दें कि, बुधवार को भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 397 रन बनाया था। इसमें विराट कोहली ने 113 गेंद में 117 रन बनाये थे। श्रेयस अय्यर ने 70 गेंदों में 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जबकि शुभमन गिल ने 80 रन बनाया। वहीं मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 57 रन देकर 7 विकेट लिया। शमी ने इस विश्व कप में छह मैचों में 23 विकेट लिया है। इतना ही नहीं मोहम्मद शमी विश्व कप में सबसे अधिक विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।
ये भी पढ़ें 

World CUP: कोहली का “विराट”, वनडे में सबसे ज्यादा बनाया शतक

कश्मीर में सड़क दुर्घटना​ :​ 55 यात्रियों से भरी बस, घाटी में गिरी, 36 की मौत !

2 दिन, 3 दिग्गज बिजनेसमैन ने दुनिया को कहा अलविदा, जाने कौन वे धुरंधर?         

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें