29.9 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमबिजनेसकांग्रेस के बैंक अकाउंट से हटा "ताला", फ्रीज होने का माकन ने...

कांग्रेस के बैंक अकाउंट से हटा “ताला”, फ्रीज होने का माकन ने किया था दावा

माकन ने कहा कि आईटी विभाग ने 210 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग की है।

Google News Follow

कांग्रेस नेता अजय माकन ने शुक्रवार को दावा किया था कि पार्टी का बैंक अकाउंट बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा था कि गुरुवार शाम यूथ कांग्रेस के चार अकाउंट फ्रीज किया गया है। माकन ने कहा कि आईटी विभाग ने 210 करोड़ रुपये की रिकवरी की मांग की है। इस मामले पर पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की थी। अब पार्टी के बैंक अकाउंट से “ताला” हटा लिया गया है।

जाने क्या है मामला
शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि पार्टी के अकाउंट को बंद कर दिया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर तालाबंदी बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव से पहले की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा यह पैसा क्राउडफंडिंग का है।यूथ कांग्रेस का पैसा मेंबरशिप का है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या देश में केवल एक पार्टी का सिस्टम रहेगा।

कांग्रेस ने कहा कि 2018 के इनकम टैक्स रिटर्न को आधार बनाकर करोडो रुपये मांगे जा रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि 2018 -19 के इनकम टैक्स रिटर्न के बेस पर 210 करोड़ रूपये की रिकवरी मांग गई है। इस पर उन्होंने कहा कि हमने 30 से 40 दिन लेट जमा किया था, क्योंकि वह चुनाव का समय था।

पार्टी को राहत
अब पार्टी के बैंक को आईटी ट्रिब्यूनल ने अनफ़्रीज कर दिया है। इस संबंध में पार्टी नेता विवेक तन्खा ने कहा कि पार्टी के बैंक अकाउंट से बुधवार तक के लिए रोक हटा ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को दिल्ली के आईटीएटी के समक्ष उठाया गया और बताया कि पार्टी के सभी अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने अदालत के सामने अपनी बात रखे हम पर 115 करोड़ रुपये का टैक्स बनता है। उन्होंने कहा कि सुनवाई के बाद कोर्ट ने पार्टी को अंतरिम राहत दी है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई बुधवार को होगी।

ये भी पढ़ें

चुनाव आयोग के बाद अब स्पीकर नार्वेकर ने भी कहा अजित गुट ही असली NCP

मोदी का ग्राफ गिराने के लिए यह आंदोलन!, किसान नेता का वीडियो वायरल    

रायबरेली से गांधी परिवार ही लड़ेगा चुनाव!, सोनिया गांधी ने पत्र में दिया संकेत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें