28 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमक्राईमनामापत्नी सुनीता ने कहा, दिल्ली शराब घोटाले पर 28 मार्च को केजरीवाल...

पत्नी सुनीता ने कहा, दिल्ली शराब घोटाले पर 28 मार्च को केजरीवाल करेंगे खुलासा!

वही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इसे लेकर कई स्थानों पर छापामारी भी की गयी| इसी मामले में सीएम केजरीवाल को भी समन पर समन भेजती रही, लेकिन केजरीवाल ईडी का सहयोग की बजाय टालमटोल करते दिखाई दे रहे थे| अंतोगत्वा ईडी को 'आप' मुखिया अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना पड़ा|

Google News Follow

Related

दिल्ली में चर्चित शराब घोटाले की जांच को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने कोर्ट के आदेश पर 28 मार्च तक रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है|इस बीच ईडी की हिरासत से केजरीवाल को लेकर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक पत्रकार परिषद का आयोजन कर कहा वे 28 मार्च को शराब घोटाले पर रेवेन्यू कोर्ट के समक्ष खुलासा करेंगे|

बात दें कि दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर ‘आप’ के उपमुख्यमंत्री सहित कई नेता जेल में बंद है| ईडी ने इन सभी ‘आप’ नेताओं से शराब घोटाले में की गयी मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पूछताछ कर रही है|वही प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इसे लेकर कई स्थानों पर छापामारी भी की गयी| इसी मामले में सीएम केजरीवाल को भी समन पर समन भेजती रही, लेकिन केजरीवाल ईडी का सहयोग की बजाय टालमटोल करते दिखाई दे रहे थे| अंतोगत्वा ईडी को ‘आप’ मुखिया अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना पड़ा|

​गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनसे मुलाकात की| इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी से कहा कि शराब घोटाले में लगभग दो वर्षों में कई स्थानों पर ईडी द्वारा छापामारी की गयी, लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप नेता संजय सिंह सहित आप के कई नेता शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं| यही नहीं उन्होंने पत्नी के माध्यम से दिल्लीवासियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि मेरा शरीर जेल में है लेकिन मेरी आत्मा दिल्ली की जनता के बीच है। पत्नी सुनीता बोलीं- जेल से आतिशी को भेजा था संदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ​कहा कि इस शराब घोटाले की जांच में ईडी ने पिछले दो साल में 250 से ज्यादा छापेमारी की। अभी तक किसी भी छापेमारी में पैसा बरामद नहीं हुआ। ​यही​ नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इसका खुलासा वे 28 मार्च को अदालत में करेंगे। ​बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनसे मिलने​ ईडी दफ्तर पहुंचीं। उससे पहले ​ वे केजरीवाल ईडी की हिरासत में गए हैं तभी से वह हर दिन उनसे मुलाकात करने जाती हैं। बीती ​सायं​ को भी सुनीता केजरीवाल ने मुलाकात की थी।​

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव-2024: ठाकरे समूह ने​ उम्मीदवारों ​की​ पहली सूची का ऐलान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,990फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें