25 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामाप्रज्वल रेवन्ना मामला: पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते को लुकआउट नोटिस जारी​!​

प्रज्वल रेवन्ना मामला: पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते को लुकआउट नोटिस जारी​!​

Google News Follow

इन दिनों कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है। कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोप झेल रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज हो गया है। वहीं, प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ एक बार फिर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।​ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एसआईटी को निर्देश दिया है कि प्रज्ज्वल को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही इस मामले शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्त से सख्त एक्शन लेने के लिए कहा गया है।

​एसआईटी ने सीबीआई से अनुरोध किया है कि इस मामले में प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाए। जांच टीम ने उम्मीद जताई कि हासन सांसद के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने के बाद उनके ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल हो सकती है। खबर थी कि कर्नाटक में पहले चरण के मतदान के बाद प्रज्ज्वल रेवन्ना 27 अप्रैल को विदेश चले गए थे। उनके वकील ने एसआईटी के सामने पेश होने के लिए सात दिन का समय मांगा था, जिस पर जांच टीम ने जवाब दिया कि ऐसा संभव नहीं है।

​कर्नाटक में पेन ड्राइव स्कैंडल के बाद राजनीति गरमाई हुई है। मामले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी ने मुख्यंमत्री सिद्धारमैया को बताया कि इस मामले में प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है। बता दें कि ब्लू कॉर्नर नोटिस किसी अपराध के संबंध में व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिये जारी किया जाता है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एसआईटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिस दौरान उन्होंने प्रज्ज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल एक्शन लेने के लिए कहा। बैठक में एसआईटी के अधिकारियों ने सीएम को बताया कि रेवन्ना की गिरफ्तारी के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि जांच में तेजी लाने के लिए सीबीआई द्वारा ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा सकता है। एसआईटी ने कहा कि जैसे ही एयरपोर्ट से कोई जानकारी मिलेगी, रेवन्ना को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

LS 2024: वंचित आघाडी को लगा झटका, ​प्रत्याशी का​ आवेदन अवैध​! ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें