25 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस को दिया बड़ा झटका; लवली समेत 5 नेता भाजपा में शामिल!

कांग्रेस को दिया बड़ा झटका; लवली समेत 5 नेता भाजपा में शामिल!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच 4 बार एमएलए हैं और 2 बार दिल्ली में कैबिनेट मंत्री रहे चुके कांग्रेस के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए|बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था|वही, एक सप्ताह के अंदर अरविंदर सिंह लवली ने अपना पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गये|

गौरतलब है कि इसी तरह 4 बार के एमएलए रहे राजकुमार चौहान और 2 बार दिल्ली में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं| इसके साथ ही भाजपा नसीब सिंह 2 बार के एमएलए हैं और कांग्रेस के पूर्व सचिव और नीरज बसोया भी पूर्व विधायक हैं और अन्य नेता अमित मालिक पूर्व यूर्थ कांग्रेस के अध्यक्ष आदि ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए|

क्रिकेटर से नेता बने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर और आतिशी ‘आप’ के खिलाफ पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष लवली गंभीर से 3,92,000 वोटों से हार गए थे|

दिल्ली में जन्मे और पले-बढ़े अरविंदर सिंह लवली ने डीयू के एसजीटीबी खालसा कॉलेज से राजनीति में स्नातक की|वे विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे|1990 में उन्हें दिल्ली युवा कांग्रेस के महासचिव बनाया गया|1992 से 1996 तक नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के महासचिव के रूप में कार्य किया|

लगभग 30 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए थे| 2017 में उन्होंने कुछ समय के लिए पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया था और अप्रैल 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ महीनों के बाद ही वह फिर से कांग्रेस में लौट गए थे|अब सात साल के बाद फिर से वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं|

यह भी पढ़ें-

प्रज्वल रेवन्ना मामला: पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते को लुकआउट नोटिस जारी​!​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें