27.9 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाElections Result 2024: कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी का किला ध्वस्त!, युसूफ...

Elections Result 2024: कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी का किला ध्वस्त!, युसूफ पठान ने किया फतह!

Google News Follow

लोकसभा चुनाव के नतीज़ों के लिए की वोटों की गिनती जारी है, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा सीट से पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने राजनीति की पिच पर डेब्यू पारी में ही झंडा गाड़ दिया है|यूसूफ ने पश्चिम बंगाल के बहरामपुर लोकसभा सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल कर ली है|टीएमसी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे यूसुफ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी का किला ध्वस्त कर दिया|अधीर रंजन इस सीट से पिछले 25 साल से सांसद थे|यूसुफ ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अपनी जीत का ऐलान किया है|

शुरुआती रुझान में पठान कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी से पीछे दिख रहे थे, लेकिन अब उन्होंने भारी बढ़त हासिल कर ली है| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान 2024 लोकसभा चुनाव के ज़रिए चुनावी पिच पर उतरे| पठान पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से युसूफ पठान टीएमसी की तरफ से मैदान में हैं| उनका मुकाबला कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और भारतीय जनता पार्टी के डॉ. निर्मल कुमार शाह से है|

‘रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं’: अधीर रंजन चौधरी जैसे बड़े नेता को उसके गढ़ में हराने के बाद यूसुफ ने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं| साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं अधीर जी का सम्मान करता हूं| यूसुफ ने अपनी जीत को टीमएसी के कार्यकर्ताओं की जीत बताया| उन्होंने पीटीआई से कहा,मैं आप सभी को बधाई देता हूं, जो मेरे साथ रहे हैं| मैं खुश हूं| यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की जीत है|

अधीर रंजन चौधरी ने पिछली बार यानी 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के अपूर्वा सरकार को 80,696 के अंतर से करारी शिकस्त दी थी| अधीर रंजन इस सीट पर लगातार पांच बार सांसद बन चुके हैं|पहली बार 1999 में उन्हें इस सीट से सांसदी मिली थी, लेकिन अब यूसुफ पठान जो पहली बार चुवान लड़ रहे हैं, उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए दिख रहे हैं| ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अधीर रंजन चौधरी छठी बार सासंद बन पाते हैं या फिर यूसुफ पठान उनका दबदबा खत्म करते देते हैं| इस बात का पता अंतिम नतीजे आने के बाद ही लगेगा|

गौरतलब है कि यूसुफ पठान ने भारतीय टीम के लिए 2007 से 2012 तक वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला. पठान ने 57 वनडे और 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे की 41 पारियों में उन्होंने 810 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे और 50 पारियों में बॉलिंग करते हुए 33 विकेट झटके|

यह भी पढ़ें-

वाराणसी से PM मोदी तीसरी बार बने सासंद, जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें