27.9 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियावाराणसी से PM मोदी तीसरी बार बने सासंद, जश्न में डूबे भाजपा...

वाराणसी से PM मोदी तीसरी बार बने सासंद, जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता​!

Google News Follow

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजरें लगी हुई हैं​|​ इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं​|​ साल 2014 और 2019 में पीएम मोदी ने इस सीट पर लाखों वोट के अंतर से जीत हासिल की है​|​ इस बार भी मोदी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से चुनौती मिली है​|​

अजय राय ने दावा किया है कि इस बार वाराणसी में परिणाम बदलने जा रहा है​|​ पीएम मोदी शुरुआती रूझानों में अजय राय के मुकाबले एक समय 4,000 वोटों से पिछड़ गए थे, लेकिन भारतीय निर्वाचन आयोग के ताजा ​रिपोर्ट​ के ​अनुसार​, पीएम मोदी दूसरे नंबर पर चल रहे अजय राय के मुकाबले 23,635 वोट से बढ़त बना ली है​|​

​वाराणसी समेत पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार जीत हासिल कर सांसद बने। उत्तर प्रदेश की हॉट सीट वाराणसी पर देश भर की नजरें टिकी थीं। परिणाम आने के बाद भाजपाईयों में जश्न का माहौल है।

वाराणसी लोकसभा सीट के लिए मतगणना जारी है। इस बीच इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से बात चीत कर रहे हैं। वे चुनाव परिणाम को लेकर मंथन कर रहे हैं। मतगणना के शुरुआती दौर में अजय राय आगे चल रहे थे, लेकिन उसके बाद से पीएम मोदी लगातार बढ़त दर्ज कर रहे हैं। वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी 152513 वोट पाकर तीसरी बात वाराणसी से सांसद बने। पीएम की जीत का जश्न पूरे वाराणसी में मनाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

LS Result 2024: उत्तरी मुंबई से ​भाजपा​ नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जीते​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें