31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमनोज जरांगे ने आमरण अनशन किया स्थगित!

मनोज जरांगे ने आमरण अनशन किया स्थगित!

मनोज जरांगे ने 7 अगस्त से 13 अगस्त तक महाराष्ट्र की यात्रा करने की घोषणा भी कर दी है। आपको बता दें मनोज जरांगे पांच दिने से अनशन पर बैठे थे पांचवे दिन प्रकृति के ख़राब होने पर उन्हें अनशन स्थगित करना पड़ा। 

Google News Follow

मराठा जाती को ओबीसी प्रवर्ग में समाविष्ट कर आरक्षण देने के लिए पिछले 4 दिन से मनोज जरांगे आमरण अनशन पर बैठे थे। आज पांचवे दिन पर मनोज जरांगे ने जबरदस्ती के सलाइन चढाने की वजह से अपना आरक्षण स्थगित कर दिया है। साथ ही में महाराष्ट्र की राज्य सरकार को उन्होंने 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम भी दिया है।

दरसल मंगलवार (23 जुलाई) मनोज जरांगे की हालत ज्यादा ख़राब होते ही उन्हें सलाइन चढ़ाया गया था। मनोज जरांगे ने कहा, “रात में मेरे हाथ-पैर पकड़कर सलाइन लगाई गई। मेरे साथ जो कार्यकर्ता थे वे कह रहे थे कि हमें आप और आरक्षण दोनों चाहिए। लेकिन अगर वे मुझे सलाइन लगाएंगे तो मैं दोपहर में अपना अनशन स्थगित कर दूंगा। क्योंकि सलाइन लगाने से अनशन का कोई मतलब नहीं रह जाता है।”

जरांगे ने कहा, ”मैं सरकार को फिर से 13 अगस्त तक का समय देता हूं। सरकार को 13 अगस्त तक मांगें मान लेनी चाहिए। अब में सरकार की खुर्सी खींचने की तैयारी कर रहा हूँ। इसलिए मैं सलाइन से अनशन नहीं करूंगा।  मैं अपना अनशन तभी जारी रखूंगा, जब मुझे सलाइन लगाए बिना अनशन करने की अनुमति दी जाएगी।”

इसी के साथ मनोज जरांगे ने 7 अगस्त से 13 अगस्त तक महाराष्ट्र की यात्रा करने की घोषणा भी कर दी है। आपको बता दें मनोज जरांगे अंतरावली सराटी में पांच दिने से अनशन पर बैठे थे पांचवे दिन प्रकृति के ख़राब होने पर उन्हें अनशन स्थगित करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:

बजट 2024: 10 हजार रुपये तक सस्ते होंगे स्मार्टफोन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें