26 C
Mumbai
Wednesday, September 18, 2024
होमदेश दुनियानेपाल में भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 14 लोगों...

नेपाल में भारतीय यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत!

हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। मृतक यात्रियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र से भी कुछ यात्री होने की बात की गई है।

Google News Follow

Related

शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल के तनाहुन जिले में एक भारतीय यात्री बस मार्स्यांगडी नदी में गिरी। यह हादसा तनाहुन जिले के अबुखैरनी इलाके में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल होने की खबर है। यह दुर्घटना पोखरा से काठमांडू जाते समय हुई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 40 यात्री सवार थे।

तनाहुन जिले के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया कि नदी में गिरी बस उत्तर प्रदेश की है और बस का नंबर ‘यूपी एफटी 7623’ है. यह दुर्घटना तनहुन जिले के ऐना पहाड़ा में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 पुलिसकर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बस में सवार भारतीय यात्री पोखरा के माजेरी रिजॉर्ट में ठहरे थे। हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। मृतक यात्रियों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र से भी कुछ यात्री होने की बात की गई है।

इस बीच उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने कहा कि नेपाल में हुई घटना के संबंध में हम संपर्क कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि वह घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) माधव पौडेल ने बताया है, जिस स्थान पर बस गिरी, वहां बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस बस में 40 यात्री बैठे थे और सभी भारतीय थे।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: बारिश के बाद लैंडस्लाइड, नेपाल के चार नागरिकों की मौत!

सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद डॉक्टर मरीजों के पास लौटने को तैयार !

विभव कुमार से जांच में सहयोग नहीं: दिल्ली पुलिस का SC में स्पष्टीकरण !

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,384फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
177,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें