मुंबई। खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती की मौत का रहस्य आज भी कायम है। 3 साल के करियर में वह डायरेक्टर्स की चहेता अभिनेत्री बन चुकी थीं। तभी 5 अप्रैल 1993 को अचानक उनकी मौत की खबर आई। उनकी मौत को किसी ने हादसा बताया, किसी ने आत्महत्या तो किसी ने साजिश। दिव्या भारती अब इस दुनिया में नहीं हैं। वहीं उनसे जुड़े लोग आज तक इस सदमे से नहीं उबर पाए। खबरों के अनुसार उनकी मौत अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिरने से हुई थी। वहीं कई लोगों ने उनके पति साजिद नाडियाडवाला पर भी शक जताया था। हालांकि साजिद कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके घर पर दिव्या का आज भी वही सम्मान है। वह हमेशा पर्स में उनकी तस्वीर रखते हैं। उनके बच्चे दिव्या को बड़ी मां कहते हैं। दिव्या भारती की मां मीता भी उनकी मौत के बाद इंटरव्यू दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वह अब जानना ही नहीं चाहतीं कि बेटी की मौत की वजह क्या थी।
दिव्या भारती की मौत को लेकर कई तरह के कयास और खबरें छाई रहीं। कुछ लोगों ने यह भी कहा था कि वह ड्रग्स के नशे में थीं। फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या की मां ने बताया था कि घटना वाले दिन दिव्या ने रम पी थी पर वह ड्रग्स नहीं लेती थी। इस इंटरव्यू में दिव्या की मां ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि गुस्से में दिव्या भारती खुद को नुकसान पहुंचाती थीं। मरने के कुछ दिनों पहले से वह खुद को हर्ट कर रही थीं। दिव्या ने अपनी कलाई काटी थी। हाथ को सिगरेट से जलाया भी था। उनकी मां ने कलाई पर कट के निशान देखे थे। दिव्या भारती की मौत के बाद मां मीता कई साल डिप्रेशन में रहीं। दिव्या भारती ने कई सुपरहिट फिल्में दी, इसके साथ उनके कई फिल्मों के गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं।
तेरे दर्द से दिल आबाद रहा…दिव्या भारती की मौत का रहस्य आज भी कायम?
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



