28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियावीकेंड लॉकडाउन, हम तो चले...मुंबई से यूपी बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल

वीकेंड लॉकडाउन, हम तो चले…मुंबई से यूपी बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल

Google News Follow

लखनऊ/मुंबई। कोरोना और लाकडाउन के खौफ से ट्रेनों में मुंबई, दिल्ली और पंजाब से आने वाले यात्रियों की संख्या अचानक तेजी से बढ़ गई है। महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन के चलते लोग घर वापसी शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पर मुम्बई से आ रही उड़ानों की सभी सीटें फुल हैं। एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों में मुम्बई से आने वाली उड़ानों के यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

मुंबई से लेकर दिल्ली और पंजाब में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। यूपी से इन शहरों के बीच ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है। इन ट्रेनों में एक सप्ताह तक वेटिंग है। पर, इन शहरों से यूपी आने वाले ट्रेनों में अप्रैल से लेकर मई तक लोगों की भीड़ ज्यादा है। लिहाजा मुंबई से यूपी आने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो गईं। वर्तमान में मुंबई से यूपी के बीच 28 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में अगले दो महीने तक स्लीपर क्लास की सभी ट्रेनों सीटें वेटिंग में है।
-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस-4 अप्रैल से 18 मई तक स्लीपर में वेटिंग
-बांद्रा से गोरखपुर वाया लखनऊ में 27 मई तक वेटिंग, इसके बाद सभी श्रेणी में सीटें खाली हैं
-बांद्रा से लखनऊ, एलटीटी से लखनऊ ,एलटीटी से गोरखपुर, मुंबई से लखनऊ सुपरफास्ट में वेटिंग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें