28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामाजम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर!

जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर!

28 सितंबर को कठुआ के मांडली में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था।

Google News Follow

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने रविवार (29 सितंबर) को एक आतंकवादी को मार गिराया। हालांकि, इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की वीरगति हो गई. इस ऑपरेशन में कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 28 सितंबर को कठुआ के मांडली में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

सूचना मिली थी कि इस इलाके में तीन-चार आतंकी हैं, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया था, जो अभी भी जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐसी सूचना मिली है कि यह एक विदेशी आतंकवादी है, तलाशी अभियान के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें:

मेडिकल वीजा पर आया था टाइगर रॉबी, हमले के आरोपों के बीच सच आया सामने!

इजरायल ने मार गिराए हिजबुल्ला के और दो लीडर!

छतीसगढ़ में आयईडी विस्फोट 5 जवान घायल!

इस बीच कल कुलगाम के अदिगाम इलाके में सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल दो आतंकियों को मार गिराने में कामयाब रहे। उनके पास से एके-47 समेत गोला-बारूद बरामद हुआ है। खबर है कि इस ऑपरेशन के दौरान सेना के पांच जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें