29.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाइजरायल ने मार गिराए हिजबुल्ला के और दो लीडर!

इजरायल ने मार गिराए हिजबुल्ला के और दो लीडर!

ईरान ने हिज्बुल्लाह के इज़रायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की तत्काल बैठक का भी आह्वान किया है।

Google News Follow

27 सितंबर को हिजबुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्लाह को ख़त्म करने बाद भी इजरायली सेना के हिजबुल्ला पर हमले जारी है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने दावा किया है की, उन्होंने हिजबुल्ला के एक नेता और एक टॉप कमांडर को दफना दिया है। आईडीएफ के अनुसार, शनिवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगर में हवाई हमले के दौरान हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर हसन खलील यासीन को उन्होंने मार गिराया है।

साथ ही हिज़्बुल्लाह के नेता शेख नबील काऊक को भी आईडीएफ ख़त्म किया है। हिज्बुल्लाह ने अभी तक काऊक को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकीन काऊक के समर्थक शनिवार से ही उसकी याद में सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहें है।

दरसल कमांडर हसन खलील यासीन, हिजबुल्लाह के खुफिया विभाग की एक यूनिट का नेतृत्व कर रहा था, जिसे इजरायल को निशाना बनाने और विध्वंस करने का काम सौंपा गया था। आईडीएफ ने बताया कि यासीन हिजबुल्लाह की मिसाइल और ड्रोन यूनिट्स के साथ मिलकर काम करता था। वो युद्ध के शुरू होने से लेकर वो नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में व्यक्तिगत रूप से शामिल था। उसने आने वाले दिनों में यहूदी राष्ट्र पर अतिरिक्त हमलों की भी योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें:

छतीसगढ़ में आयईडी विस्फोट 5 जवान घायल!

हिंदू लड़की को फंसाने के लिए सलमान बना राकेश, मौलवी के साथ करवाया हलाला!

हरियाणा चुनाव: “शीत सत्र में सुधारा जाएगा वक्फ बिल”- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

पाकिस्तानी पीएम के बरगलाने के बाद जवाब देने पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर!

बता दें की, इजरायल द्वारा हसन खलील के खात्मे की खबर हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह पर इजरायली हवाई हमले में मारे जाने के कुछ घंटों बाद ही आई थी। वहीं नसरल्लाह की मौत की खबर के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ईरान ने हिज्बुल्लाह के इज़रायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की तत्काल बैठक का भी आह्वान किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें