31.4 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमन्यूज़ अपडेटEPF ब्याज दर 8.25% पर बरकरार, करोड़ों सब्सक्राइबर्स को क्रेडिट का इंतजार

EPF ब्याज दर 8.25% पर बरकरार, करोड़ों सब्सक्राइबर्स को क्रेडिट का इंतजार

EPFO के डिजिटल अपग्रेड EPFO 3.0 से तेज हो सकती हैं निकासी और ट्रांसफर सेवाएं

Google News Follow

Related

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। हालांकि इस फैसले के बाद भी करोड़ों सब्सक्राइबर्स अपने खाते में ब्याज क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने यह ब्याज दर मार्च 2026 में मंजूर की थी। लेकिन दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कई खाताधारकों के पास अभी तक ब्याज राशि उनके EPF पासबुक में दिखाई नहीं दी है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार, CBT ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर की सिफारिश की थी। यह दर पहले की तुलना में स्थिर रखी गई है। ब्याज क्रेडिट होने के बाद यह राशि अपने आप सदस्यों के EPF बैलेंस में जुड़ जाती है और उनकी पासबुक में अपडेट हो जाती है।

सब्सक्राइबर्स अपने खाते में ब्याज क्रेडिट की स्थिति कई आधिकारिक माध्यमों से जांच सकते हैं।

UMANG ऐप के जरिए EPF बैलेंस देखा जा सकता है। EPFO सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर लॉगिन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल देकर बैलेंस पता किया जा सकता है। SMS के जरिए भी जानकारी ली जा सकती है, फॉर्मेट है: UAN EPFOHO ENG और इसे 7738299899 पर भेजना होता है।

EPFO ने सलाह दी है कि सभी सदस्य अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) सक्रिय रखें और उसे आधार, पैन और बैंक खाते से लिंक करें। इससे ब्याज क्रेडिट और अन्य सेवाओं में देरी नहीं होती।

EPFO अब अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट EPFO 3.0 पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य सेवाओं को तेज और आसान बनाना है।

इस अपग्रेड के तहत भविष्य में पीएफ निकासी और ट्रांसफर की प्रक्रिया काफी सरल हो सकती है। सदस्य UMANG ऐप पर अपने योग्य बैलेंस देख सकेंगे, QR कोड के जरिए सुरक्षित ट्रांसफर कर पाएंगे और UPI से सीधे फंड प्राप्त कर सकेंगे। प्रस्ताव के अनुसार, 5 लाख रुपये तक की निकासी बिना नियोक्ता की मंजूरी के तुरंत प्रोसेस की जा सकेगी, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक तेज और सुविधाजनक बन जाएगी।

यह भी पढ़ें:

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद MCD का सख्त एक्शन, 94 इमारतें ढहाईं और 114 संपत्तियां सील

TMC विधायक मदन मित्रा पर बरसा जनाक्रोश, काफिले पर फेंके गए अंडे

घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगा, 29 रुपये बढ़ी कीमत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,405फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें