29 C
Mumbai
Friday, October 4, 2024
होमदेश दुनिया'मानव संपदा' पोर्टल पर संपत्ति विवरण देने का अंतिम दिन, कल से...

‘मानव संपदा’ पोर्टल पर संपत्ति विवरण देने का अंतिम दिन, कल से रुकेगी सैलरी?

ऊर्जा विभाग में संपत्ति न घोषित करने वाले 7572 लोगों का वेतन रोका गया है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर उपलोड करने का निर्देश दिया था। दो महीनों पहले संपत्ति का ब्यौरा न देने की स्थिति में वेतन रोकने का निर्देश भी दिया गया हैं। जिसके बाद से लगातार संपदा पोर्टल पर संपत्ति का विवरण संपत्ति का विवरण अपलोड किया जा रहा है। वहीं सोमवार (30 सितंबर) संपत्ति विवरण का आखरी दिन बताया गया है। दरम्यान करीब 60 हजार कर्मचारियों ने अभी तक विवरण न देने की बात सामने आयी है। ऐसे में इन कर्मचारियों के वेतन रोकें जा सकते है।

मुख्य सचिव की तरफ से सभी प्रमुख सचिवों को संपत्ति विवरण करवा लेने के निर्देश दिए गए थे। यूपी सरकार के करीब 20 लाख कर्मचारियों, अधिकारियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण देना था। जिसकी प्रक्रिया असल में वर्ष 2023 से शुरू हुई थी और विभिन्न कारणों से 4 बार अंतिम तारीख भी दी गई थी। वहीं 30 अगस्त के अंतिम तारीख तक 2 लाख कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया था। जिसके बाद वेतन को रोकने की बात की जा रही थी।

दरम्यान 30 सितंबर तक विवरण न देने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने के हैं आदेश से कर्मचारियों को राहत दी गई।लेकीन अभी भी यूपी सरकार के करीब 60000 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इनमें सरकारी विभागों के साथ निकायों, निगमों और कारपोरेशन के कर्मचारियों को भी विवरण देना होगा।

यह भी पढ़ें:

बॉम्बे​ हाईकोर्ट: कंगना राणावत की ‘इमरजेंसी’ में होगा बदलाव,अगली सुनवाई तीन अक्तूबर को​!

बिहार में बाढ़ का कहर: अधिकारीयों का खौफ, जान जोखिम में डाल शिक्षक जाते स्कूल!

हिजबुल्ला के बाद हुतियों का नंबर, यमन में इजरायल के हमलें !

वहीं उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन में संपत्ति विवरण न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन रोकने का आदेश जारी हुए है, ऊर्जा विभाग में संपत्ति न घोषित करने वाले 7572 लोगों का वेतन रोका गया है। वहीं डीजीपी की टेक्नीकल सर्विस ब्रांच ने बताया है की 99 प्रतिशत पुलिसकर्मियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर दिया है।

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,364फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
180,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें