24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला, 10 स्वयं...

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला, 10 स्वयं सेवक घायल, अस्पताल में भर्ती!

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों पर जूते पहन कर मंदिर के गर्भ ग्रह में घुसने और संघ कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने का आरोप भी लगाया है।

Google News Follow

राजस्थान की राजधानी के करणी विहार थानाक्षेत्र के रजनी विहार शिव मंदिर में राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ की जगदंबा नगर शाखा द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया था। यही कार्यक्रम के दौरान प्रसाद के तौर पर लोगों को खीर वितरित की जा रही थी। इस दौरान शिव मंदिर में पहले हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। दौरान मंदिर के पास रहने वाला नसीब चौधरी अपने लड़कों के साथ मंदिर में पहुंचा और कार्यक्रम को बंद करने के लिए धमकाने लगा। वहीं आवेश में आकर नसीब चौधरी और उसके लड़कों ने संघ कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की जगदंबा नगर शाखा द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव के तहत लोगों को शिव मंदिर में खीर वितरित की जा रही थी। उसी वक्त मंदिर के पास प्लॉट पर रहने वाले नसीब चौधरी और उसके लड़कों ने आकर खीर के पतीले को लात मार कर नीचे गिरा दिया। उसके बाद आरोपियों ने धारदार चाकू निकाल RSS कार्यकर्ताओं पर ताबड़तोड़ वार किए।

हमले में संघ के 10 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एसएमएस अस्पताल लाया गया। संघ कार्यकर्ताओं के पेट और छाती पर चाकू से कई वार किए गए है। अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी सहित संघ के कई पदाधिकारी पहुंचे।

पूरे घटनाक्रम को लेकर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने कहा है कि, शिव मंदिर की जमीन पर पास में रहने वाला नसीब चौधरी कब्जा करना चाहता है, जिसके चलते उसने कायराना हरकत करते हुए निहत्थे लोगों पर चाकू से हमला किया। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनाती हुई है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेकर आरोपी नसीब चौधरी और उसके एक बेटे को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई पर FIR दर्ज​, ठगी और धोखाधड़ी का लगा आरोप!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे रूस का दौरा!

Israel-Hamas attacks: याह्या सिनवार! हमास के नेता का ‘ऐसे’ हुआ अंत!

मामले में आरोपी आदतन अपराधी है जो मंदिर में पूजा–पाठ भी नहीं करने देता। साथ ही उस पर कई जमीनों पर कब्जा करने के आरोप है। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में लिए गए आरोपी नसीब चौधरी से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों पर जूते पहन कर मंदिर के गर्भ ग्रह में घुसने और संघ कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपी अभी भी प्रकरण में फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी में लगी हुई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें