28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमक्राईमनामा​भीषण​ सड़क दुर्घटना: ​​धौलपुर 'भात' रस्म से सभी आ रहे थे; ​8...

​भीषण​ सड़क दुर्घटना: ​​धौलपुर ‘भात’ रस्म से सभी आ रहे थे; ​8 बच्चों सहित 12 की मौत​!

पीएम मोदी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदना व्यक्त की है। और प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Google News Follow

धौलपुर से जयपुर एनएच 11बी पर सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी|यह घटना एनएच11 बी पर स्लीपर कोच बस और बारातियों से भरी टेम्पों के बीच जबर्दस्त टक्कर होने के बाद हुई है|इस हादसे में 8 बच्चों और महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हो गयी है|इस घटना की सूचना हाइवे से गुजरने वाले वाहन ड्राइवरों ने पुलिस को दी|

बता दें कि इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक पूरा परिवार ही खत्म हो गया। साथ ही मृतक के भाई के दो बेटों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनिपुर गांव के पास शनिवार ​देर​ रात 11:30 बजे एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने ​बारातियों से भरी टेंपो को ​जोरदार टक्कर मार दी। ​इस सड़क दुर्घटना में ​टेंपो ​​से बाराती समारोह में भाग लेने जा रहे आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई। ​

इस दुखद घटना को लेकर पीएम मोदी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदना व्यक्त की है। और साथ ही राजस्थान के धौलपुर दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

​इस​ सड़क दुर्घटना में​ आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोगों की जान गई है। इनमें इरफान उर्फ बंटी (38), जूली पत्नी इरफान (34) इनके बच्चे आसमा (14), सलमान (8) और साकिर (6) की एक साथ मौत हो गई। इरफान के भाई आसिफ के बेटे सानिफ (9) और अजान (5) की भी जान चली गई। जरीना (35) पत्नी नहनू, उनकी बेटियां आसियाना (10) और सूफी (7) के अलावा परवीन (32) पत्नी जहीर खान व उनके 10 साल के बेटे दानिश की भी मौत हो गई है।

दरअसल, बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ले में रहने वाले नहनू पुत्र गफूर खान सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह की रस्म​ ‘भात’ में शामिल होने गए थे। शनिवार ​की देर रात सभी टेंपो में सवार होकर ​लोग उक्त कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान ​धौलपुर से जयपुर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने ​एनएच 11बी पर सुनिपुर गांव के पास सामने से टेंपो को ​जोरदार टक्कर मार दी।​

​सूचना मिलते ही पुलिस ​घटनास्थल​ पर पहुंचकर सभी शवों को बाड़ी के सरकारी अस्पताल​ भेज दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी मीणा ने ​बताया​ की ये सभी लोग एक भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। सुनिपुर गांव के पास स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी, हादसे 12 लोगों की मौत हो गई। ​इस घटना में स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक भी घायल है। ​​हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ​दुर्घटना​ की सूचना मिलते ही ​एडिशनल एसपी एडीएफ कमल कुमार जांगिड़, एसडीएम दुर्गा प्रसाद मीणा, सीओ महेंद्र कुमार मीणा और बाड़ी सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ​आदि​ सभी घटनास्थल पहुंचे।

​यह भी पढ़ें-

अवैध हथियारों के साथ बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार, जालंधर पुलिस की सफलता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें