30.1 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका में रिश्वत के आरोपों के बाद अडानी समूह को तगड़े झटके;...

अमेरिका में रिश्वत के आरोपों के बाद अडानी समूह को तगड़े झटके; रोकी बॉण्ड्स की बिक्री, शेयर्स में भरी गिरावट!

अडानी,अडानी के भतीजे सागर अडानी, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के कार्यकारी और एज़्योर पावर ग्लोबल लिमिटेड के कार्यकारी सिरिल कैबनेस पर भी आरोप लगाए गए हैं।

Google News Follow

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पर अमेरिका में कथित तौर पर अरबों डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वतखोरी का आरोप लगा है, जिसके बाद तर अडानी ग्रुप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका के आरोपों के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों ने 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बॉण्ड्स की बिक्री रोकी है।

अदाणी और अन्य सहयोगियों के खिलाफ अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी योजना के आरोपों के बाद अदाणी समूह ने अमेरिकी डॉलर-मूल्य वाले बॉण्ड्स के माध्यम से पूंजी जुटाने के अपने फैसले को रोक दिया है। अडानी ग्रुप ने गुरुवार (20 दिसंबर)को 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बॉण्ड्स रद्द किए है। आरोपों के आलोक में, सहायक कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में प्रस्तावित यूएसडी मूल्यवर्ग बांड की पेशकश के साथ आगे नहीं बढ़ने का निर्णय लिया गया है।

वहीं, गुरुवार को अमेरिका में गौतम अडानी पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप के बाद भारतीय शेयर बाजार पर भी इसका असर देखने को मिला। अडानी ग्रुप के शेयरों में करीब 20 फीसदी की गिरावट देखी गई है। अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 15 फीसदी गिरे तो अडानी पोर्ट एंड एसईजेड, अदाणी पावर एंड एनर्जी और ग्रीन एनर्जी से जुड़े शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ें:

गौतम अडानी पर अमेरिका में 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने का आरोप!

वीडियो कटवा के किया शेयर, SHO के निलंबन की मांग; अखिलेश सिंग घिर गए आलोचकों के बीच

विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 58 प्रतिशत तो झारखंड में 67 प्रतिशत मतदान!

गौतम अडानी पर 2000 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का आरोप है। अडानी,अडानी के भतीजे सागर अडानी, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के कार्यकारी और एज़्योर पावर ग्लोबल लिमिटेड के कार्यकारी सिरिल कैबनेस पर भी आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी अभियोजकों ने बुधवार (१९ नवंबर) को दावा किया की अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित सात अन्य ने सौर ऊर्जा वितरण के अनुबंध हासिल करने के लिए भारत में सरकारी अधिकारियों को 2,029 करोड़ रुपये (265 मिलियन डॉलर) की रिश्वत की पेशकश की।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें