29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामाED की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात डॉन दाऊद को झटका, भाई का फ्लैट...

ED की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात डॉन दाऊद को झटका, भाई का फ्लैट जब्त!

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज ठाणे में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर बड़ी कार्रवाई की।

Google News Follow
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज ठाणे में बड़ी कार्रवाई की है| ईडी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई का फ्लैट जब्त कर लिया है| ईडी की कार्रवाई से दाऊद इब्राहिम के भाई मुश्किल में हैं|दाऊद के भाई ने बिल्डर को धमकी देकर फर्जी नाम से लिया था फ्लैट| ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है|

दाऊद इब्राहिम 1993 बम विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी है। इस घटना से कुछ साल पहले दाऊद मुंबई पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए भारत से भाग गया था| इसके बाद उसके भाई भी फरार हो गये| उनमें से कुछ कई वर्षों के बाद भारत लौटे। इन पर जांच एजेंसियों की नजर है|

ईडी ने ठाणे में बड़ी कार्रवाई की है, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई का फ्लैट जब्त कर लिया गया है| दाऊद के भाई इकबाल कासकर का फ्लैट ईडी ने जब्त कर लिया है|  कावेसर में नियोपोलिस टॉवर में एक फ्लैट भी जब्त किया गया है।कहा जाता है कि दाऊद ने रियल एस्टेट में निवेश किया था और इस फ्लैट का सौदा किया था।

ईडी की जांच में पता चला कि इब्राहिम कासकर, उसके साथी, मुमताज शेख और इसरार सईद ने दाऊद इब्राहिम से अपनी निकटता दिखाते हुए रियल एस्टेट डेवलपर से संपत्ति और नकदी के रूप में जबरन वसूली की।

दाऊद इब्राहिम दशकों से फरार है| दाऊद मुंबई ब्लास्ट और अन्य मामलों का मुख्य आरोपी है| भारतीय जांच एजेंसियां सबूतों के साथ बार-बार कह चुकी हैं कि दाऊद फिलहाल पाकिस्तान में है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज कर दिया। भारतीय जांच एजेंसियों की ओर से दाऊद की आर्थिक नब्ज पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें-

Maharashtra Politics: पालकमंत्री पद पर मचा घमासान, महागठबंधन में नाराजगी का नया दौर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें