27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियामहाकुंभ 2025 : प्रयागराज प्रदूषण नियंत्रण में भी बनाया नया रिकॉर्ड!

महाकुंभ 2025 : प्रयागराज प्रदूषण नियंत्रण में भी बनाया नया रिकॉर्ड!

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज प्रदूषण नियंत्रण में भी नया रिकॉर्ड बनाया है। ​दुनिया के सबसे बड़े शहर की हवा पिछले चार सालों में सबसे साफ है।

Google News Follow

प्रयागराज महाकुंभ में संगम पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण में भी नया रिकॉर्ड बनाया है| बता दें कि जनवरी में महज सात दिन और फरवरी में केवल दो दिन ही कुछ हिस्सों की हवा की गुणवत्ता खराब हुई। बात करें पूरे शहर की तो एयर क्वालिटी इंडेक्स ग्रीन जोन में बना हुआ है। उत्तराखंड के शहर देहरादून (93) और ऋषिकेश (76) की तुलना में प्रयागराज का एयर क्वालिटी इंडेक्स 57 रहा है।

​बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार जनवरी के महीने में तेलियरगंज का इलाका सबसे अधिक साफ रहा और 30 दिनों तक एयर क्वालिटी इंडेक्स ग्रीन जोन में था। वहीं नगर निगम का क्षेत्र 28 और झूंसी 24 दिन ग्रीन जोन में रहा। अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स झूंसी का 156, नगर निगम का 143 और मोतीलाल नेहरू एयर स्टेशन का 134 तक गया था। जनवरी 2022 में मोतीलाल नेहरू एयर स्टेशन का एक्यूआई 354, जनवरी 2023 में 237 और जनवरी 2024 में 202 तक पहुंच गया था।

मोतीलाल नेहरू एनआईटी​ की ओर बताया गया कि जनवरी में अधिकतम एक्यूआई 134 रहा​,​जबकी​ 30 दिन ग्रीन जोन में रहा​| वही नगर निगम प्रयागराज​ की ओर से जनवरी 2022 में अधिकतम एक्यूआई 272​ से कही गयी| इसके साथ ही 17 दिन खराब रही हवा​| दूसरी ओर जनवरी 2023 में अधिकतम एक्यूआई 235​ और 25 दिन खराब रही हवा​| जबकि जनवरी 2024 में अधिकतम एक्यूआई 229​ रही और 30 दिन खराब रही हवा​| प्रशासन की ओर से वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रयास​ मेला क्षेत्र में बालू और धूल के कण उड़ने से रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव​ किया जाता रहा है|

झूंसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स जनवरी 2022 में 301, जनवरी 2023 में एक्यूआई 215 और जनवरी 2024 में अधिकतम एक्यूआई 158 था। नगर निगम का एक्यूआई जनवरी 2022 में 272, जनवरी 2023 में 235 और जनवरी 2024 में 229 था।​ प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से लगातार कराई जा रही मॉनिटरिंग और विभागों के समन्वय से शहर की हवा की सेहत महाकुंभ के दौरान नहीं बिगड़ी।

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी एससी शुक्ला ने बताया कि मेला क्षेत्र में लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है ​और शहर के क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग की गई है। इससे धूल नहीं उड़ने से वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने में सफलता मिली है। इसके साथ ही आम जनता से भी मानकों का पालन करने की अपील लगातार की जा रही है।

​यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों को दिया खास मंत्र!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें