29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: सीएम नीतीश ने मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का लिया...

बिहार: सीएम नीतीश ने मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का लिया जायजा!

मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

Google News Follow
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क के सामने पटना स्टेशन के पास थर्ड टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) ब्रेक थ्रू का बटन दबाकर शुभारंभ भी किया। इसके बाद टीबीएम भूमिगत मेट्रो लाइन को कटिंग करते हुए बाहर निकली, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पटना मेट्रो एलाइनमेंट कॉरिडोर एक और दो के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में साइट मैप के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाइल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाइन (कुल 6.01 किमी) का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस लाइन को इस साल 15 अगस्त तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है। भूमिगत मेट्रो लाइन के निर्माण के लिए 21 नवंबर 2023 को गांधी मैदान स्टेशन से टीबीएम द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया था, जो अब आकाशवाणी भूमिगत स्टेशन होते हुए पटना स्टेशन तक पहुंच चुका है।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री पटना रेलवे जंक्शन के पास भी पहुंचे और कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पटना मेट्रो रेल परियोजना का स्वरूप बेहतर ढंग से हमने तैयार करवाया है। इसके निर्माण कार्यों को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है। पटना मेट्रो रेल परियोजना को समय से पूर्ण करें, ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो।”

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार सहित दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरि‍ष्‍ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-

तमिलनाडु: राज्य के विकास पर शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की प्रतिबद्धता को लेकर दिया बड़ा बयान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें