30.4 C
Mumbai
Saturday, June 20, 2026
होमदेश दुनियातमिलनाडु: राज्य के विकास पर शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की प्रतिबद्धता...

तमिलनाडु: राज्य के विकास पर शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की प्रतिबद्धता को लेकर दिया बड़ा बयान!

केंद्र सरकार तमिलनाडु के किसानों और जनता के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Google News Follow

Related

लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को तमिलनाडु में विकास कार्यों और केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह दो बार तमिलनाडु गए, एक बार कृषि विभाग के कामों से और दूसरी बार ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों के लिए, लेकिन दोनों बार ना तो वहां के कृषि मंत्री बैठक में आए और ना ही ग्रामीण विकास मंत्री ने भाग लिया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन मैं यह निवेदन करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के किसानों और जनता के हित के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मनरेगा के तहत 7,600 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आवंटन है। कृषि विभाग से संबंधित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए मैं खुद तमिलनाडु आने को तैयार हूं।”

उन्होंने तमिलनाडु की महान संस्कृति, भाषा और परंपराओं का सम्मान करते हुए कहा कि हम तमिल भाषा और संस्कृति को प्रणाम करते हैं। भारत मां के सभी बेटे समान हैं, कोई भेदभाव नहीं होगा। तमिलनाडु के किसानों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को 1,000-2,000 रुपये भी ब्याज पर लेने पड़ते थे, लेकिन मोदी सरकार ने इस दर्द को समझा और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में साल में तीन बार 2,000 रुपये की किस्त भेजने की व्यवस्था की।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने राज्य सरकार से भी अनुरोध किया कि वह सहयोग की भावना से केंद्र की योजनाओं को लागू करने में भाग लें, ताकि तमिलनाडु के किसानों और जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

 
यह भी पढ़ें-

दिल्ली: वी.एस. जग्गी सहित अनेक हस्तियां को मिला अब्दुल कलाम राष्ट्रीय समर्पण पुरस्कार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,321फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें