29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियापश्चिम बंगाल: मंदिरों में तोड़फोड़ पर सुवेंदु अधिकारी ने उठाया सवाल, कार्रवाई...

पश्चिम बंगाल: मंदिरों में तोड़फोड़ पर सुवेंदु अधिकारी ने उठाया सवाल, कार्रवाई की मांग की!

हम आपको सनातन हिंदू भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं देंगे।

Google News Follow
पश्चिम बंगाल में विरोधी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को तृणमूल सरकार पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल में मंदिरों में तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने इसे लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले चार-पांच दिनों से तीन जगहों पर हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है। बरुईपुर, तामलुक, मैना, सेरामपुर और बशीरहाट में कुछ मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है और मुर्शिदाबाद, उलबेरिया में हिंदुओं और उनके घरों में आग लगा दी गई है और उनके घरों से सब कुछ लूट लिया गया है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना को उजागर किया था। उन्होंने नौ मार्च को दावा किया कि बशीरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत निंदरिया ग्राम पंचायत के साकचुरो बाजार इलाके में एक मंदिर में जबरदस्ती घुसकर मां काली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुकांत मजूमदार ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल पुलिस को आड़े हाथों लिया।

सुकांत मजूमदार ने एक्स पोस्ट में लिखा था,”बशीरहाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निंदरिया ग्राम पंचायत के साकचुरो बाजार इलाके में एक मंदिर में जबरन घुसकर श्री काली माता की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उनके हाथ, पैर और सिर तोड़ दिए गए। तृणमूल के जिला परिषद कर्माध्यक्ष शाहनूर मंडल के कट्टरपंथी समूह द्वारा स्थानीय हिंदुओं को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। घटना के प्रकाश में आने के बाद से ही पश्चिम बंगाल की पुलिस खामोश है।”

उन्होंने कहा था कि बहुत हो गया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी! अगर आप या आपका प्रत्यक्ष रूप से समर्थित कट्टरपंथी समूह पश्चिम बंगाल को “ग्रेटर बांग्लादेश” मानता है, तो आप झूठे स्वर्ग में रह रही हैं। जब तक हम जीवित हैं, हम आपको सनातन हिंदू भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं देंगे। अगर राज्य के हिंदुओं या उनकी धार्मिक भावनाओं पर कोई हमला हुआ, तो भाजपा उसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: वी.एस. जग्गी सहित अनेक हस्तियां को मिला अब्दुल कलाम राष्ट्रीय समर्पण पुरस्कार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें