30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमदेश दुनियाओडिशा: भाजपा सांसद ने कहा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की...

ओडिशा: भाजपा सांसद ने कहा, ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की विकसित राष्ट्र की कल्पना’

आज पुरी में दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ श्री मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी के पुण्य दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Google News Follow

Related

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। उनके साथ दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा और पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा भी थे। मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली की हमारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्री प्रवेश वर्मा और अन्य सांसदों के साथ पुरी जगन्नाथ धाम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भगवान के बुलावे पर ही वे यहां आई हैं। भगवान के चरणों में मत्था टेकने के बाद उन्होंने भारत के भविष्य के लिए प्रार्थना की और विकसित राष्ट्र की कल्पना की।
उन्होंने उत्कल दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर के विकास में ओडिया लोगों के योगदान को चिह्नित करते हुए कहा है कि दिल्ली में उत्कल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, आज पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी के दर्शन का अद्भुत सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु से प्रार्थना की कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली और देश अभूतपूर्व विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे और यह मार्ग सदा प्रशस्त रहे।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज पुरी में दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ श्री मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी के पुण्य दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस दौरान साथ में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया भी उपस्थित रहे। बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार पुरी के जगन्नाथ धाम पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें-

बॉलीवुड: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम ने मांगी जमानत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,330फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें