28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: हेराल्ड केस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात-सम्राट चौधरी!

बिहार: हेराल्ड केस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात-सम्राट चौधरी!

2010 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और राहुल गांधी कांग्रेस के महासचिव थे, तब 'नेशनल हेराल्ड' अखबार का स्वामित्व रखने वाली यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी के करोड़ों रुपए के बाजार मूल्य वाले 1,057 शेयर मात्र 5 लाख रुपए में खरीद लिए गए।

Google News Follow

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश और राजद बिहार को लूटने वाली पार्टी है। नेशनल हेराल्ड मामले में जहां कांग्रेस के राहुल गांधी और सोनिया गांधी आरोपी हैं, वहीं राजद प्रमुख लालू यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं। लालू परिवार के आधा दर्जन लोग रेलवे की नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपी हैं। दोनों दलों का प्रथम परिवार जमानत पर है।

उन्होंने भाजपा कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल हेराल्ड मामले की चर्चा करते हुए कहा कि 2010 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और राहुल गांधी कांग्रेस के महासचिव थे, तब ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार का स्वामित्व रखने वाली यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी के करोड़ों रुपए के बाजार मूल्य वाले 1,057 शेयर मात्र 5 लाख रुपए में खरीद लिए गए। इनमें से 76 प्रतिशत शेयर अपने पास रखकर राहुल गांधी मात्र 5 लाख रुपए में 2,000 करोड़ की कंपनी के मालिक (डायरेक्टर) बन गए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले की जांच शुरू की, सबूत जुटाए और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। अब ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र भी दायर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी में स्वतंत्रता सेनानियों का शेयर था, इसलिए नेशनल हेराल्ड घोटाला स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कार्रवाई रद्द करने की कांग्रेस की अपील 2016 में ही खारिज कर चुका है।

भाजपा नेता ने कहा कि गरीबों और स्वतंत्रता सेनानियों के पैसे की लूट के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को तेजी से सुनवाई कर दोषी पाए जाने वाले लोगों को सजा सुनानी चाहिए। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, यह संदेश आम लोगों तक जाना चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को लेकर कहा कि राज्य का विशेष ध्यान रखने के कारण प्रधानमंत्री बार-बार इस राज्य की विकास योजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने के लिए यहां आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें-

बिहार: ‘पीएम पोषण योजना’ लोगों ने जताया पीएम मोदी का आभार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें