28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाफिनलैंड राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत, द्विपक्षीय रिश्तों पर ज़ोर!  

फिनलैंड राष्ट्रपति से पीएम मोदी की बातचीत, द्विपक्षीय रिश्तों पर ज़ोर!  

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ उपयोगी बातचीत हुई। फिनलैंड यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण साझेदार देश है। हम अपने संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ उपयोगी बातचीत हुई। फिनलैंड यूरोपीय संघ का एक महत्वपूर्ण साझेदार देश है। हम अपने संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने यूक्रेन की स्थिति सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।”

बताया गया है कि दोनों नेताओं ने डिजिटलीकरण, स्थिरता और गतिशीलता के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच जारी सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने क्वांटम, 5जी-6जी, एआई और साइबर-सुरक्षा के क्षेत्रों सहित इस भागीदारी को और मजबूत तथा प्रगाढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके साथ दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति सहित आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। राष्ट्रपति स्टब ने भारत-यूरोपीय संघ के घनिष्ठ संबंधों और जल्द से जल्द पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए समझौते को पूरा करने के लिए अपने देश के समर्थन को व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से फोन पर बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ”प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से बात करके खुशी हुई। भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रेटेजिक साझेदारी के लिए अपने मजबूत समर्थन और हमारे लोगों के लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की पुष्टि की। हमने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी चर्चा की।”

यह भी पढ़ें-

बिहार: ‘पीएम पोषण योजना’ लोगों ने जताया पीएम मोदी का आभार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें