28.8 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमराजनीतिसोरेन के ट्वीट पर डॉ. हर्षवर्धन की नसीहत,कोरोना से लड़िए, PM से...

सोरेन के ट्वीट पर डॉ. हर्षवर्धन की नसीहत,कोरोना से लड़िए, PM से नहीं

Google News Follow

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खूब खरी-खोटी सुनाई। डॉ. हर्षवर्धन ने एक ट्वीट कर झारखंड सरकार को नसीहत देते हुए लिखा कि ”कोरोना से लड़िए, PM से नहीं!” आप चाहते हैं कि सारा काम केंद्र सरकार ही करे. इससे पहले उन्होंने लिखा ”हेमंत सोरेन जी, शायद अपने पद की गरिमा को भूल गए हैं।

कोरोना से उत्पन्न स्थिति को लेकर देश के PM पर कोई बयान देते समय उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस महामारी का अंत सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए अपने मन की भड़ास PM पर निकालना निंदनीय है।” उन्होंने आगे कहा, ”केंद्र सरकार ने कोरोना संकट काल में जहां ग़रीबों और ज़रूरतमंदों के लिए खज़ाने खोल दिए हैं, वहीं झारखंड सरकार ने, अपने खज़ाने का मुंह बंद कर रखा है। हेमंत सोरेन जी चाहते हैं कि हर काम केंद्र सरकार करे। कोरोना से लड़िए, PM से नहीं!”।

बता दें कि गुरुवार को पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन से राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर फोन पर बात थी.इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा की पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान सिर्फ ” मन की बात ” की। इस संबंध में असम के बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने भी ट्वीट कर कहा कि राज्य की पीड़ा का मजाक उड़ाया गया है, जिसके बारे में पीएम चिंतित हैं और उन्होंने स्थिति की जानकारी लेने के लिए फोन किया गया था। असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने सोरेन के ट्वीट को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें