31 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमक्राईमनामापहलगाम हमला: लहू का बदला लेंगे, पाक को हर हाल में सिखाएंगे...

पहलगाम हमला: लहू का बदला लेंगे, पाक को हर हाल में सिखाएंगे सबक​!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार अलर्ट पर है​| सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया​|​ गृह मंत्री और आर्मी चीफ रवाना हुए​|

Google News Follow

पहलगाम आतंकी हमले में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है​|​ इस घटना के बाद भारत सरकार अलर्ट मोड में है​|​ पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है​|​ भारतीय सेना, विक्टर फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है​|​ पूरे इलाके को घेर लिया गया है​|​ जंगलों के ऊपर हेलिकॉप्टर से नजर रखी जा रही है, जिससे आतंकियों की तलाश की जा सके​|​ 

गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम के लिए रवाना हो गए हैं​|​ पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर पर नजर बनाए हुए हैं​|​ आर्मी चीफ भी जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होने वाले हैं​|​ इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है​|​ दिल्ली में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने हाई-लेवल मीटिंग कर बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है​|​ 
​बता दें कि पहलगाम में निहत्थे और बेसहारा पर्यटकों पर आतंकियों के द्वारा कायराना तरीके से हमला करने की घटना की चौतरफा आलोचना हो रही है​|​ इस घटना में इजराइल और इटली के भी पर्यटकों को आतंकियों ने निशाना बनाया है​|​ ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या पहलगाम हमले का जवाब भारत पुलवामा जैसे ही देने जा रहा है?

14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमला हुआ था. इसके जवाब में भारत ने 12 दिन बाद 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें 300 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया​|​ उस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे, जो सैन्य बलों पर सीधा हमला था​|​ वहीं, पहलगाम हमला पर्यटकों पर किया गया है​|​ हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला है कि पाक आतंकियों ने रेकी की थी​|​

बीते कुछ सालों से मोदी-शाह की जोड़ी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और शाह के 2025 में पुलवामा की बरसी पर दिए बयान से संकेत मिलता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है​|​ हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि अगर पहलगाम हमले का पैमाना पुलवामा जितना बड़ा होगा तो भारत सर्जिकल स्ट्राइक या एयर स्ट्राइक करने से बाज नहीं आएगा​|​ भारत सरकार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन पाकिस्तान तक बढ़ा दे तो हैरानी नहीं होगी​|​

ऐसे में आज की रात आतंकियों के लिए आखिरी रात साबित होगी या नहीं, यह भारतीय सैन्य ऑपरेशन की सफलता पर निर्भर करेगा​, लेकिन सेना हाई अलर्ट पर है और इलाके को घेर लिया गया है​|​ खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई जारी है और पहले से मिले इनपुट्स के बावजूद हमला होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं​|​

भारत निश्चित रूप से जवाब देगा, लेकिन पुलवामा जैसी बड़ी कार्रवाई की जाएगी या इसके बजाय स्थानीय स्तर पर सटीक और प्रभावी ऑपरेशन किया जाएगा​|​ फिलहाल देश के गृह मंत्री अमित शाह आज रात श्रीनगर में हाई लेवल मीटिंग करेंगे और उसकी जानकारी पीएम को देंगे​|​ इसके बाद फैसला होगा कि पाकिस्तान को किस तरह से सबक सिखाया जाए​|​
 
यह भी पढ़ें-

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार ऐतिहासिक शिखर से कुछ ही कदम दूर​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें