26 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर: रामबन हादसे पर खड़गे और राहुल गांधी ने व्यक्त किया शोक!

जम्मू-कश्मीर: रामबन हादसे पर खड़गे और राहुल गांधी ने व्यक्त किया शोक!

हम राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। हमारे बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर के रामबन में रविवार को हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के तीन जवानों की जान चली गई। इस हादसे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दुख जताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के रामबन में हुई भयानक त्रासदी के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ, जहां एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए।
हम राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं। हमारे बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। उन्होंने आगे लिखा, ”इस वर्ष मार्च में इसी घाटी में नागरिकों से जुड़ी एक ऐसी ही घातक घटना घटित होने के मद्देनजर हम अधिकारियों से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल उचित और पर्याप्त सुरक्षा उपाय लागू करने का आग्रह करते हैं।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी रामबन हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना की वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे कई जवानों की शहादत का समाचार बेहद दुखद है। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।”

कांग्रेस पार्टी ने हादसे पर दुख जताते हुए अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से कई जवानों के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। इस मुश्किल वक्त में कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं।

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन जवानों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया, “आज जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में बैटरी चश्मा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। तीन सैनिकों की मौके पर जान चली गई।”

यह भी पढ़ें-

वेव एक्सेलरेटर से मीडिया-एंटरटेनमेंट स्टार्टअप्स को मिलेगा बूस्ट और फंडिंग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें