29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन सिंदूर सफलता के बाद पीएम मोदी आज 8 बजे करेंगे संबोधन!

ऑपरेशन सिंदूर सफलता के बाद पीएम मोदी आज 8 बजे करेंगे संबोधन!

इस दौरान पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, वह राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और भविष्य की रणनीतियों पर भी अपनी बात रख सकते हैं।

Google News Follow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का यह संबोधन रात 8 बजे होगा और माना जा रहा है कि अपने संबोधन में वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बातचीत कर सकते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला संबोधन होगा।
जानकारी के अनुसार, इस दौरान पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, वह राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और भविष्य की रणनीतियों पर भी अपनी बात रख सकते हैं।

पीएम मोदी का यह संबोधन ऑपरेशन सिंदूर के परिणाम और सरकार की आगामी दिशा पर केंद्रित हो सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए भारतीय सुरक्षा सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई का भी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

पीएम मोदी के संबोधन का देशभर के टीवी चैनल, रेडियो स्टेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारण किया जाएगा, जिसमें पीएम के संदेश और आगे की रणनीति पर नजर होगी।

इससे पहले, सेना की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर समय-समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी जा रही है। सोमवार को ही प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिराज के मलबे की क्लिप भी दिखाई। साथ ही पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा दिखाया।

एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, “यह दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया और वह भी आतंकवादियों के लिए, और इसलिए हमने जवाब देने का फैसला किया।”

एयर मार्शल एके भारती ने कहा, “कल हमने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए की गई सफल संयुक्त कार्रवाइयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। हमने दोहराया कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके ढांचे के खिलाफ है, न कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ।

हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करने और हस्तक्षेप करने का फैसला किया, जिसके कारण हमें उचित जवाब देना पड़ा। उन्हें जो नुकसान हुआ है, उसके लिए पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है।”
यह भी पढ़ें-

विराट के टेस्ट संन्यास पर सचिन को याद आई 12 साल पुरानी बात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें