30.5 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमदेश दुनियाविराट के टेस्ट संन्यास पर सचिन को याद आई 12 साल पुरानी...

विराट के टेस्ट संन्यास पर सचिन को याद आई 12 साल पुरानी बात!

सचिन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Google News Follow
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिन से खबरें चल रही थीं कि विराट ने बीसीसीआई को अपने टेस्ट संन्यास के बारे में बताया है लेकिन बोर्ड ने उनसे अपने फैसले पर विचार करने को कहा था। सोमवार को विराट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर एक लंबा पोस्ट करते हुए टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उनके संन्यास ने क्रिकेट से जुड़े हर एक व्यक्ति को चौंकाया है। चाहे वह साधारण क्रिकेट फैन हो या फिर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर।

सचिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तेंदुलकर ने लिखा, “जैसा कि आप टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं, मुझे आपकी 12 साल पुरानी वो बात याद आ रही है जब मैं अपना आखिरी टेस्ट खेल रहा था।

मेरे आखिरी टेस्ट में मुझे आपने अपने दिवंगत पिता की ओर से दिए एक धागे को उपहार के रूप में दिया था। वो एक बहुत निजी चीज थी, इसलिए मेरे लिए उसे स्वीकार करना बहुत ही मुश्किल था। लेकिन तुम्हारा वह भाव बहुत ही भावुक और यादगार था। वह पल आज तक मेरे दिल में बसा हुआ है। मेरे पास तुम्हें देने के लिए कोई धागा नहीं है, लेकिन तुम्हारे लिए मेरा सच्चा सम्मान और ढेरों शुभकामनाएं हमेशा रहेंगी।”

सचिन ने पोस्ट में आगे लिखा, “विराट, तुम्हारी असली विरासत यह है कि तुमने लाखों युवाओं को क्रिकेट खेलने की प्रेरणा दी है। तुम्हारा टेस्ट करियर गजब का रहा है! तुमने भारतीय क्रिकेट को सिर्फ रन ही नहीं दिए, बल्कि एक नया उत्साही दर्शकों और खिलाड़ियों का दौर भी दिया। इस खास टेस्ट करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई।”

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी। उनका करियर 14 साल लंबा रहा। कोहली ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली थी। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में कोहली 190 रन बना सके थे। करियर के कुल 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाते हुए कोहली ने 9,230 रन बनाए।

विराट कोहली सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के बाद टेस्ट में भारत के चौथे सर्वोच्च स्कोरर हैं। बता दें कि विराट ने टी 20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम की जीत के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था। अब वह भी रोहित शर्मा की तरह सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलेंगे। इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों का एकमात्र लक्ष्य अब वनडे विश्व कप 2027 है जो दक्षिण अफ्रीका में होना है।

यह भी पढ़ें-

कोहली के संन्यास पर बोले सुनील शेट्टी – आपने खेल नहीं जिया है!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें