25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमराजनीतिआदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान पर बरसे मोदी

आदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान पर बरसे मोदी

"निर्दोषों का खून बहाने का अंजाम सिर्फ महाविनाश है"

Google News Follow

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा कर वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, “निर्दोषों का खून बहाने का एक ही अंजाम महाविनाश है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने वायुसेना के शौर्य को सलाम करते हुए कहा, “भारत माता की जयघोष’ की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है। ‘भारत माता की जय’, ये सिर्फ उद्घोष नहीं है। ये देश के हर उस सैनिक की शपथ है, जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है। ये देश के हर उस नागरिक की आवाज है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है। ‘भारत माता की जय’, मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी।”

उन्होंने वायुसेना के अभियान की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, “मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को पूर्णता के साथ हासिल किया। पाकिस्तान में न केवल आतंकवादी शिविर और उनके हवाई अड्डे नष्ट किए गए, बल्कि उनके नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया गया।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा, “जब भारत के सैनिक मां भारती की जय बोलते हैं, तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं। जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले की दीवारों को ढहा देते हैं, जब हमारी मिसाइलें सनसनाती हुई निशाने पर पहुंचती हैं, तो दुश्मन को सुनाई देता है, ‘भारत माता की जय।’ ऑपरेशन सिंदूर से घबराकर दुश्मन ने आदमपुर समेत हमारे कई अन्य एयर बेस पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हमें बार-बार निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान के नापाक मंसूबे हर बार नाकाम हो गए।”

सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती है। जब वीरों के दर्शन का अवसर मिलता है, तो जीवन धन्य हो जाता है। इसलिए मैं आज सुबह-सुबह ही आपके दर्शन करने के लिए यहां पहुंचा हूं। आज से अनेक दशक बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, तो उसके सबसे प्रमुख अध्याय आप और आपके साथी होंगे। आप सभी वर्तमान के साथ ही देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बन गए हैं।”

उन्होंने सैनिकों की वीरता और साहस को भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा, “दशकों बाद भी जब भारत के साहस को याद किया जाएगा, तो आपका अध्याय सबसे अधिक मनाया जाएगा। आप आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे। मैं वायुसेना, नौसेना, सेना और बीएसएफ के बहादुर जवानों को सलाम करता हूं। आपकी बेमिसाल वीरता के कारण ही ऑपरेशन सिंदूर की गूंज आज हर जगह सुनाई देती है। उन महत्वपूर्ण क्षणों में, हर भारतीय की प्रार्थनाएं आपके साथ थीं और आज पूरा देश आपके और आपके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है।”

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा, “आपके पराक्रम की वजह से आज ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा। हर भारतीय की प्रार्थना आप सभी के साथ रही। आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, उनका ऋणी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। ये भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है।”

यह भी पढ़ें:

NIA: गिरफ्तार कबीर तलवार की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई!

IND-PAK सीजफायर पर ट्रंप का दावा, भारत में सियासत गरमाई!

रणवीर अल्लाहबादिया ने लहरायी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर; पाकिस्तान पर साधा निशाना !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें