31 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमबॉलीवुड200 करोड़ की धोखाधड़ी: एक्ट्रेस लीना पॉल को न्यायिक हिरासत में भेजा

200 करोड़ की धोखाधड़ी: एक्ट्रेस लीना पॉल को न्यायिक हिरासत में भेजा

Google News Follow

Related

 नई दिल्ली। सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल को 200 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी के  मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लीना पॉल को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि लीना को दिल्ली पुलिस में मकोका एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

लीना के पति सुकेश चंद्रशेखर पर जेल के अंदर से ही 2 बिजनेसमैन की फैमिली से स्पूफ कॉल के जरिए करोड़ों की ठगी करने का आरोप है. खबर के मुताबिक उसने डील करके उन्हें बेल पर बाहर निकलवाने का वादा कर 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। इस मामले में सुकेश के साथ उनकी पत्नी लीना और कई बैंक कर्मचारियों पर भी आरोप लगे हैं। जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।
लीना पॉल ने बताया था कि सुकेश के जेल जाने के बाद वह सुधीर और जोएल नाम के दो शख्स की मदद से उगाही के पैसों को ठिकाने लगा रही थी। लीना ने पूछताछ में बताया था कि सुकेश हवाला के जरिए उसे पैसे भिजवा रहा था।  फिर उसे पता चला कि सुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद उसने मामले में अन्य आरोपी अरुण मुत्थू को फोन किया और सुकेश की 6-7 लग्जरी गाड़ियों को ठिकाने लगाने के लिए कहा। लीना ने खुलासा किया कि सुकेश की कुछ कार दिल्ली और चेन्नई में खड़ी है जिन्हें वो बरामद करवा सकती है। सुकेश के लिए लग्जरी कारें खरीदने में मदद करने वाले अरुण मुत्थू का बयान भी लिया गया।
मुत्थू ने पुलिस को बताया कि लीना से उसकी मुलाकात सितंबर 2018 में डॉल्बी सुमुअल के जरिए हुई थी।  सितंबर 2018 से 2021 तक उसने लीना और सुकेश को गैरकानूनी तरीके से कई प्रॉपर्टी और लग्जरी गाड़ियां खरीदवाई हैं।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,223फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें