29.3 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमबॉलीवुडAmitabh Bachchan ने कोविड सेंटर को दान किये दो करोड़, ट्वीट कर...

Amitabh Bachchan ने कोविड सेंटर को दान किये दो करोड़, ट्वीट कर कही ये बात

Google News Follow

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने सभी के हाथ पांव फुला दिए हैं।  मौत के तांडव के बीच लोग जिंदगी बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड ने इस महामारी में दिल खोल कर मदद कर रहा है. सोनू सूद, अजय देवगन, अक्षय कुमार आदि कलाकार अपने स्तर पर मदद कर  रहे हैं. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी दिल्ली के एक कोविड सेंटर के लिए दो करोड़ रुपये दान दिए हैं। बच्चन कोविड सेंटर के आयोजकों को फोन कर रोजाना सुविधाओं का जायजा लेते रहते हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है।

शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम। यह शब्द थे अमिताभ बच्चन जी के जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया। दिल्ली ऑक्सीजन के लिए जूझ रही है। अमिताभ बच्चन जी ने करीब रोजाना मुझे फोन करके फैसिलिटी के बारे में जायजा लिया है। कोविड मरीजों की मदद के लिए दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने हाथ बढ़ाया है। अमिताभ बच्चन से पहले रोहित शेट्टी ने कोविड केयर सेंटर को डोनेशन देने की बात का सिरसा ने बताया था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें