29 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमबॉलीवुडअमिताभ, इमरान हाशमी की ‘चेहरे’ 27 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अमिताभ, इमरान हाशमी की ‘चेहरे’ 27 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश में खुल गए हैं सिनेमा हाल

Google News Follow

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने भले ही अभी सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति नहीं दी पर बालीवुड अब सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज करने को लेकर उत्साहित है। अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘चेहरे’ आगामी 27 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है और इसका निर्माण ‘आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स’ और ’सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले किया गया है। पंडित ने एक बयान में कहा, ‘‘ फिल्म ‘चेहरे’ जुलाई 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। इसके बाद 30 अप्रैल को इसे रिलीज होना था।
लेकिन कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण एक बार फिर रिलीज टाल दी गई। टीम ने काफी मेहनत की है और हम हमेशा चाहते थे कि फिल्म सिनेमाघर में ही रिलीज हो। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित देश के अधिकांश हिस्सों में सिनेमाघर खुल गए हैं।  महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। फिल्म में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, धृतिमान चक्रवर्ती, रघुबीर यादव, सिद्धांत कपूर और रिया चक्रवर्ती ने भी अभिनय किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें