33 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमबॉलीवुडक्रूज ड्रग्स केस इंफेक्ट: BYJU'S ने शाहरुख़ के सभी विज्ञापनों पर लगाई...

क्रूज ड्रग्स केस इंफेक्ट: BYJU’S ने शाहरुख़ के सभी विज्ञापनों पर लगाई रोक

Google News Follow

Related

मुंबई। शाहरुख़ खान को बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में फंसने के बाद बायजूस (BYJU’S)  ने बड़ा झटका दिया है। बायजूस ने शाहरुख़ खान के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दिया है। खबरों के अनुसार अग्रिम बुकिंग के बावजूद बायजूस ने सभी विज्ञापनों रोक लगाने का निर्णय लिया है।मालूम हो कि ड्रग्स मामला सामने आने के बाद  सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। आपको बता दें कि बायजूस आनलइन लर्निंग एप्प है। जिसके बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान बायजूस के ब्रांड अंबेसडर है।

बायजूस शाहरुख़ खान की सबसे बड़े स्पॉन्सरशिप डील्स में से एक था। इसके अवाला वे हुंडई, एलजी, दुबई टूरिज्म, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस जियो जैसी कई कंपनियों के लिए भी चेहरा हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बायजू ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए शाहरुख खान को सालाना तीन से चार करोड़ रुपये का भुगतान करती है। अभिनेता 2017 से इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।
लोग बायजूस पर सवाल उठाने लगे थे। वे पूछने लगे कि शाहरुख को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर कंपनी क्या संदेश देना चाहती है। लोगों ने पूछा कि क्या शाहरुख अपने बेटे को यही सिखा रहे हैं? एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ‘रेव पार्टी कैसे करें? बायजूस की ऑनलाइन क्लास में जुड़ा नया सिलेबस।’ इसी सप्ताह बायजूस ने 30 करोड़ डॉलर की बड़ी फंडिंग जुटाई थी।
इसके बाद कंपनी की वैल्युएशन 18 अरब डॉलर यानी करीब 1,342.10 अरब रुपये हो गई है। जबकि साल की शुरुआत में पिछले फंडिंग राउंड के बाद बायजूस की वैल्यू 16.5 अरब डॉलर थी। बता दें कि, मीडिया खबरों में कहा जा रहा है कि शाहरुख़ खान कि आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग पोस्टपोन हो गई है।  इस फिल्म की विदेश में शूटिंग की जा रही थी, लेकिन आर्यन खान का ड्रग्स मामला उजागर होने के बाद शाहरुख़ खान को फिल्म शूटिंग अधूरी छोड़कर आना पड़ा था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,979फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें