29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबॉलीवुडभगवान राम की नगरी Ayodhya: मैं सीता मैया का किरदार निभा रही...

भगवान राम की नगरी Ayodhya: मैं सीता मैया का किरदार निभा रही हूं…

Bhagyashree in Ramleela

Google News Follow

लखनऊ। अभिनेत्री भाग्यश्री अयोध्या में आयोजित रामलीला में माता सीता का रोल निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगा मुझे मुंबई से आशीर्वाद लेने का मौका भी मिला। भगवान राम की नगरी अयोध्या में आने की बहुत समय से इच्छा थी। 2 साल बाद घर से बाहर निकली हूं। अयोध्या आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। मैं सीता मैया का किरदार निभा रही हूं। मैं अपने आप को बहुत ही खुशनसीब समझती हूं।

file foto

परशुराम का किरदार निभा रहे सांसद रवि किशन ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मैं योगी जी को धन्यवाद दूंगा। उन्होंने राम मंदिर दरबार को खोल दिया। भव्य मंदिर बनना शुरू हुआ तो हम कलाकारों की भी इच्छा हुई कि हम प्रभु श्री राम की नगरी में आकर प्रभु श्री राम की गाथा को लोगों तक पहुंचाएं। रवि किशन ने बताया कि पिछले वर्ष मैंने भरत की भूमिका निभाई थी और इस वर्ष भगवान परशुराम की भूमिका निभा रहा हूं। भगवान परशुराम जी से आग्रह करता हूं कि वह हमारे शरीर में प्रवेश करें। गौरतलब है कि शुक्रवार को फिल्मी सितारों की रामलीला का तीसरा दिन था। भाग्यश्री रामलीला में माता सीता के किरदार में नजर आईं। जबकि शाहबाज खान रावण का किरदार निभा रहे हैं।

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें