29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबॉलीवुडसलमान खान आज बिग बॉस 15 का उठाएंगे पर्दा

सलमान खान आज बिग बॉस 15 का उठाएंगे पर्दा

Google News Follow

मुंबई। दबंग अभिनेता  सलमान खान आज 2 अक्टूबर को यानी बिग बॉस 15 का पर्दा उठाएंगे।  शो के शुरुआत से पहले ही इसमें शामिल होने वाले कई प्रतिभागियों के नाम का खुलासा हो चूका है। बता दें कि पहली बार बिग बॉस को ओटीटी पर दिखाया गया था। 6 सप्ताह के शो में प्रतिभागियों में जबरदस्त जंग देखने को मिली थी।  इस शो में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी शामिल हुई थी।

कुछ दिनों पहले बिग बॉस 15 की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले दो नए कंटेस्टेंट्स का आधिकारिक ऐलान हुआ था। ये दोनों कंटेस्टेंट्स डोनल बिष्ट और उमर रियाज हैं। बता दें कि उमर रियाज, बिग बॉस में नजर आ चुके आसिम रियाज के भाई हैं, जिसके चलते वो खूब चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर डोनल एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो कई टीवी शोज में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। बिग बॉस 15 के घर में अभिनेता जय भानुशाली भी कदम रखने जा रहे हैं। बता दें कि जय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, इस वीडियो में जय काफी स्वैग में दिख रहे हैं।
हालांकि उनका चेहरा वीडियो में रिवील नहीं किया गया है। लेकिन ये कंफर्म हो गया है कि घर में इस बार जय भी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले कलर्स पर बिग बॉस 15 का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो ने फैन्स की धड़कनों को और बढ़ा दिया था। इस वीडियो के सामने आने से करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अफसाना खान और सिंबा नागपाल के नाम पर मुहर लग गई थी। हालांकि इस वीडियो में किसी का भी चेहरा नहीं दिखाया गया था। बता दें कि सभी कंटेस्टेंट्स का सही -सही खुलासा बिग बॉस के घर में ही होगा। देखते है कि बिग बॉस 15 में किसकी किस्मत खुलती है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें