29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री नेहा सक्सेना ने फिल्म निर्माता पर लगाया यौन शोषण का आरोप,...

अभिनेत्री नेहा सक्सेना ने फिल्म निर्माता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, FIR

Google News Follow

मुंबई। कई फिल्मों में अपनी अभिनय का लोहा मनवा चुकी तमिल अभिनेत्री नेहा सक्सेना ने एक फिल्म निर्माता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप में कहा है कि यह घटना एक फ़िल्मी सेट पर हुई। अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

बता दें एक्ट्रेस नेहा सक्सेना ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया पर एक मलयाली निर्माता के ऊपर फिजिकल असॉल्ट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है। उनका आरोप है कि शूटिंग के पहले ही दिन उन्हे सब अटपटा लगा। वहां कोई भी काम प्रोफेशनल तरीके से न होकर बेहद अजीब तरह से हो रहा था। स्क्रिप्ट भी अधूरी थी और जो रोल उन्हें दिया गया था वो शूटिंग पर प्ले कराए जा रहे रोल से अलग था। फिर डायरेक्टर ने उन्हें डराते हुए कहा कि फिल्म के प्रोड्यूसर का माफिया के साथ कनेक्शन हैं और उनसे अपने एक कसीनो में टॉर्चर रूम भी बनाया हुआ है जहां वो एक्ट्रेस के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे सकते हैं। इतना ही नहीं डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को कहा कि अगर उसने किसी भी बात में मना किया तो तो उसे गोली तक मारी जा सकती है। नेहा ने इंटरव्यू के दौरान एक दूसरी घटना का भी खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को मैं और मेरे एक कलिग डिनर के लिए गए हुए थे। इसी होटल में हमारे रुकने का इंतजाम किया गया था पर इसी बीच होटल का मालिक मेरे पास आया और मुझे अपने और अपने साथियों के साथ रात बिताने का ऑफर दिया।  विरोध किया और इस घटना की जानकारी डायरेक्टर को दी तो डायरेक्टर ने उलटा होटल मालिक का ही सपोर्ट किया।  नेहा ने बताया पानी सिर के ऊपर गया जब शूटिंग के आखिरी दिन फिल्म में लीड रोल निभा रहे एक्टर (जो डायरेक्टर का बेटा ही है) ने उनका गला दबाते हुए उन्हें सीढ़ियों से धक्का दे दिया। जिससे उन्हें चोट भी आई। हालांकि अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। इस मामले में फिल्म निर्माता या टीम की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें