30 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिघर की साफ-सफाई करते समय करें यह काम बदल जाएगी किस्मत

घर की साफ-सफाई करते समय करें यह काम बदल जाएगी किस्मत

Google News Follow

घर की साफ-सफाई सभी करते है। लेकिन अगर आप घर की सफाई करते हुए पोंछा लगाने वाले पानी हल्दी या नमक मिला दें तो आपकी किस्मत बदल सकती है। इतना की नहीं घर में हो रहे कई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
हल्दी भी पीले कलर की होती है और हल्दी नकारात्मक शक्तियों को घर से दूर करने में तीव्र रुप से प्रभावी है। पोछा लगाते समय अगर चुटकी भर हल्दी डालकर घर में पोछा लगाया जाए तो इससे नकारात्मक शक्तियां यूं ही समाप्त हो जाती हैं और घर में सकारात्मक परिणाम सामने आने लगते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बनने लगती है।

घर से नगेटिविटी, और जितने भी ग्रह दोष और वास्तुदोष हैं, वे सारे दोष समाप्त हो जाते हैं। जबकि घर में वास्तुदोष होने के कारण भी घर में धन नहीं ठहरता है। नमक समुद्र से उत्पन्न हुआ है। इसीलिए समुद्र जिस प्रकार संसार के सभी चीजों को अपने अंदर समाहित कर लेता है, ठीक उसी प्रकार नमक भी सभी प्रकार के दोषों को समाप्त कर देता है।
ली राई भगवान विष्णु जी का कारक है, यानी कि, जितनी भी भगवान विष्णु जी की शक्तियां हैं वो आपकी तरफ खींची चली आती हैं।
वहीं पीली राई पर सूर्यदेव की शक्ति भी समाहित है। वहीं देवगुरु बृहस्पति देव की शक्तियां भी इसमें समाहित हैं और जितने भी पीले पदार्थ के देवी-देवता हैं, जैसे की मां बंगलामुखी और पीतांबरा देवी हैं और जितनी भी तांत्रिक शक्तियां पीले कलर वाली हैं, वो सब पीली राई में समाहित होती हैं। तो आपको प्रतिदिन घर में पोछा लगाते समय कुछ दाने पीली राई के डालकर ही पोछा लगाना चाहिए। ऐसा करने से पीली राई पूरे घर के वातावरण को पवित्र कर देती है। घर से नकारात्मक शक्ति को भगा देती हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें