29.7 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमबॉलीवुडहंसाने वाले 'गजोधर भइया' रुला गए

हंसाने वाले ‘गजोधर भइया’ रुला गए

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को कहा अलविदा

Google News Follow

दुनिया को हंसाने वाला शख्स आज दुनिया को ही छोड़कर चला गया। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार डॉक्टर्स राजू की जान बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पिछले 42 दिन से उन्हें होश नहीं आया था। राजू श्रीवास्तव का ब्रेन काम नहीं कर रहा था। उनके ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था। इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। हालांकि उन्हें बीच में कई बार वेंटिलेटर से हटाया गया था, लेकिन फिर से शिफ्ट करना पड़ा था। बीते दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। 

राजू श्रीवास्तव देश के सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा कॉमेडियन में से एक थे। कभी इन्होंने रियलिटी शो में बेहतरीन प्रदर्शन करके लोगों को हँसाया, तो कभी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। राजू की शुरुवाती करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। स्टेज शो करते हुए राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन की नकल उतारा करते थे। यहीं से लोगों ने उनके लुक की तुलना अमिताभ बच्चन से करना शुरू कर दी। राजू पहली बार 1988 की फिल्म तेजाब में नजर आए उन्होंने तकरीबन 19 फिल्मों में काम किया।  

राजू श्रीवास्तव के कॉमेडियन बनने की सफर की बात करें तो वे  सबसे पहले साल 1994 के शो टी टाइम मनोरंजन में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में भाग लिया था। इस शो में राजू ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद इन्हें देशभर में पहचान मिली। इसके बाद राजू श्रीवास्तव कॉमेडी सर्कस, देख भाई देख, लाफ़ इंडिया लाफ़, कॉमेडी नाइट विद कपिल, द कपिल शर्मा शो और गैंग्स ऑफ हसीपुर जैसे शोज का हिस्सा रहे।  

राजू श्रीवास्तव की कमाई का मुख्य जरिया काॅमेडी ही था। उन्होंने स्टेज शो, टीवी शो के अलावा फिल्मों में भी काम किया। कई काॅमेडी शो, अवार्ड होस्ट और विज्ञापनों के जरिए भी राजू सालाना अच्छी कमाई करते हैं। कोमेडियन राजू श्रीवास्तव लगभग 15 से 20 करोड़ रूपये के संपत्ति के मालिक हैं। 

ये भी देखें 

तेलगु में नहीं चला फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का जादू

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें