31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमक्राईमनामानराधम बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार , ​गिरफ्तार​

नराधम बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार , ​गिरफ्तार​

2020 से ​​नाबालिग बेटी को अपने हवस का शिकार बना रहा था |​ ​

Google News Follow
मुलुंड में रिश्ते को तार-तार करते हुए एक नराधम बाप द्वारा ​​बेटी​ को ही हवस का शिकार बनाने की घटना प्रकाश में आयी है।​ ​इस मामले में मुलुंड पुलिस ने ​नराधम​ व हवसी बाप​ को ​गिरफ्तार​ कर लिया है| ​​पुलिस​ के अनुसार​ आरोपी की उम्र 50 साल और पीड़िता की उम्र 15 साल है​|​​ ​​वही पुलिस ने​ बताया कि वह ​ 2020 से ​​नाबालिग बेटी को अपने हवस का शिकार बना रहा था |​ ​

​​उक्त मामले में पीड़िता की मां ने मुलुंड पुलिस ​स्टेशन​ में आरोपी के खिलाफ​ मामला दर्ज किया। पीड़िता की मां ​के​ अनुसार​ ​उसने​ इससे पहले भी नाबालिग बेटी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए ​पकड़ा​​था। लेकिन उस समय उसने ​समझाया​ भी था​।​इसके​ बाद भी उसका बेटी को अपने हवस का शिकार बनाने का सिलसिला जारी रखा​। ​अन्तोगत्वा मां ने हवसी व अत्याचारी बाप के खिलाफ मुलुंड पुलिस स्टेशन पहुंची और उसके ​खिलाफ​ बेटी पर किये जा रहे योन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई​। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​​गौरतलब है कि पीड़िता की मां 2011 में अपने पहले पति से अलग हो गई थी। बाद में वह ठाणे में रह रही थी। वह पीड़िता की बेटी और खुद को सहारा देने के लिए एक निजी कंपनी में काम कर रही थी। वह और आरोपी की मुलाकात वर्ष 2013 में हुई थी, लेकिन आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसकी दो बेटियां हैं। आरोपी ने पहली पत्नी से अलग होने के बाद 2014 में उससे शादी कर ली थी। शादी के बाद वह पीड़िता की बेटी के साथ मुलुंड में आरोपी के साथ रह रही थी। ​
​यह भी पढ़ें-​

​महामार्ग​ बनता महाकाल : कार और टेम्पो टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल  ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें