26 C
Mumbai
Tuesday, March 3, 2026
होमबॉलीवुडआर्यन खान और अरबाज मर्चेंट से जुड़े ड्रग्स तस्कर को NCB ने...

आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट से जुड़े ड्रग्स तस्कर को NCB ने किया गिरफ्तार

Google News Follow

Related

मुंबई। क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी ) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार की रात मुंबई के सांता क्रूज में एनसीबी ने छापेमारी कर आर्यन खान और अरबाज खान से जुड़े तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि एनसीबी ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है।

एनसीबी के मुताबिक, ड्रग तस्कर के मुंबई क्रूज पार्टी रेड मामले में आरोपी अरबाज मर्चेंट और आर्यन खान के साथ कथित संबंध हैं। फिलहाल, आगे की जांच जारी है। इससे पहले 2 अक्टूबर को एनसीबी की एक टीम ने मुंबई से गोवा जा रही कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था और आर्यन खान समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। मुंबई तट पर एक क्रूज शिप पर एक पार्टी में छापेमारी के बाद ड्रग्स की बरामदगी से जुड़े मामले में अब तक एक नाइजीरियाई नागरिक सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, इस मामले में अदालत से जमानत न मिलने के बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शुक्रवार को ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आर्यन के साथ मामले में गिरफ्तार पांच अन्य आरोपियों को भी ऑर्थर रोड जेल भेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि धामेचा सहित दो महिला आरोपियों को बायकुला महिला जेल भेज दिया गया। सूत्रों ने कहा कि इन लोगों को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं मिलेगी। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने क्रूज पर पार्टी के दौरान मादक पदार्थ मिलने के मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।बता दें कि इसी मामले में एनसीबी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के घर और ऑफिस में छापेमारी की। साथ एनसीबी ने फिल्म निर्माता को  पूछताछ के लिए समन भी जारी किया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,079फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें